इटावा

आसमान से कोहरे की झमाझम बारिश, ठंड से ठिठुरा इटावा, तापमान 2.6 डिग्री, कोहरे की चेतावनी

Fog rains from the sky. मौसम विभाग ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 48 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी। इटावा लगातार दूसरे दिन प्रदेश का सबसे ठंडा जिला बना रहा।

2 min read
Jan 06, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Fog rains from sky‌ मौसम विभाग ने घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार प्रदेश में पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का प्रभाव पूरी तरह से देखा जा रहा है। जिसके कारण तापमान में कमी आ रही है और दिन में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल अभी राहत की उम्मीद नहीं है। बारिश की भी कोई संभावना दिखाई नहीं पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। ‌जिसमें इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर नगर और कानपुर देहात शामिल है।

ये भी पढ़ें

जिलाधिकारी का आदेश: आईसीएससी, सीबीएसई बोर्ड सहित सभी विद्यालय आज से बंद, इन जिलों में होगी छुट्टी

इटावा सबसे ठंडा जिला

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार इटावा का तापमान पिछले 24 घंटे में सबसे कम 2.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गोरखपुर का 4.5, कानपुर नगर का 4.6 डिग्री, चुर्क और आजमगढ़ का 5.2 डिग्री दर्ज किया गया है।‌ इसके साथ ही फुरसतगंज का 5.7, बनारस एयरपोर्ट का 5.5, और इटावा और शाहजहांपुर का 5.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं बलिया, गाजीपुर, बस्ती, सुल्तानपुर, प्रयागराज, बांदा, हमीरपुर, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, फतेहगढ़, बरेली, झांसी, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, मेरठ, और नजीबाबाद का तापमान 6 से 8 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। प्रदेश में फतेहपुर और मुजफ्फरनगर का तापमान 8 से 10 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। ‌

घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी में कमी

आईएमडी से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 से 48 घंटे में पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई है। इसके अतिरिक्त बरेली, आगरा और अलीगढ़ में 25 से 30 मीटर तक विजिबिलिटी रिकॉर्ड हुई है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, कुशीनगर, कानपुर, गोरखपुर, बाराबंकी और प्रयागराज में 10 से 20 मीटर की विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि 7 जनवरी को कानपुर मंडल सहित पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।‌ दिन में धूप निकल सकती है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश में रात के तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात, सुबह और शाम को गैलन बनी रहेगी। इसका असर दिन में भी देखने को मिलेगा।

बारिश की संभावना नहीं

उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं की गति बढ़ेगी। जिससे तापमान में और कमी आएगी। ऊंचे आसमान में बादल का आना-जाना बना रहेगा। जिससे धूप में नरमी रहेगी। दिन भी ठंडी महसूस होगी, लेकिन बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिल रही हैं। अगले 24 से 48 घंटे में बारिश नहीं होगी। सर्दी बनी रहेगी। ‌

Also Read
View All

अगली खबर