इटावा

प्री प्रीमानसून का तांडव: चार मौसमी सिस्टम मिलेंगे एक साथ, बरपाएगा कहर, आंधी-तूफान के साथ बारिश

IMD alert: 29 मई से मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। प्री मानसून बारिश का असर एक बार फिर देखने को मिलेगा। जब अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और पहाड़ी क्षेत्र से आने वाली नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का मिलन होगा।

2 min read
May 24, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Meteorological Department forecast: मौसम विभाग के अनुसार अरेबियन सागर, बंगाल की खाड़ी और हिमालय की तलहटी से आने वाली हवाओं के आपस में मिलने की भी संभावना बनी हुई है। इस बीच एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। इन सबके मिलने से मौसम में परिवर्तन आएगा और आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। लेकिन यह प्री मानसून का हिस्सा है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई महीने के अंत में भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। प्री मानसून की गतिविधियां फिर दिखाई पड़ेगी। जब अचानक शाम के समय मौसम में परिवर्तन आएगा और आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना बनी रहती है। ये गतिविधियां थोड़े समय के लिए होती है और फिर आगे बढ़ जाती है। इसलिए सतर्क रहने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें

आईएमडी का नौतपा को लेकर अलर्ट: 24 मई से तपेगी धरती, तापमान पहुंच सकता है 50 डिग्री

कैसा रहेगा इटावा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश के इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास कराएंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी 25 मई सोमवार का तापमान 29 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली गर्म हवाएं रात में भी लू का एहसास कराएंगी। दिन में 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जिससे भीषण गर्मी का एहसास होगा। रात में भी लू चलने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌

कैसा रहेगा 29 मई तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार 26 मई का तापमान 27 से 45 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बुधवार 27 मई का तापमान 28 से 44 डिग्री के बीच और गुरुवार 28 मई का तापमान 26 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 29 मई से मौसम में परिवर्तन आएगा, तापमान में भी कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे, आंधी-तूफान के साथ बारिश भी होने की संभावना है, आकाशीय बिजली भी चमकेगी।

30 मई को झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 30 मई शनिवार को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। दोपहर में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्व और दक्षिण-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व-उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 35 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

1 जून से तापमान में होगी वृद्धि

रविवार 31 मई का तापमान 25 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। सोमवार 1 जून से तापमान में एक बार फिर वृद्धि होगी, जो अगले रविवार 7 जून तक 41 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रह सकता है, मौसम में नमी रहेगी और आसमान में बादल भी छाए रहेंगे।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: प्रयागराज में UPSC, NEET, JEE, SSC की निशुल्क कोचिंग, 10 जून तक आवेदन करें
Also Read
View All