
करवा चौथ का चांद कब निकलेगा के विषय में मौसम विभाग ने इसके विषय में जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आगामी 30 अक्टूबर को सूर्योदय 6:16 पर होगा जबकि सूर्यास्त 5:28 पर होगा। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। आगामी 1 नवंबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। शहर के हिसाब से चांद निकलने के समय में कुछ मिनट का बदलाव हो सकता है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इस साल करवा चौथ की पूजा 1 नवंबर 2023 को होगी। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के पूजा का समय 1 नवंबर को शाम 5:36 से 6:54 तक है। जबकि चंद 8:15 तक निकलेगा। उन्होंने कहा कि शहर के हिसाब से समय में कुछ मिनट का बदलाव भी हो सकता है।
बाजार में दिखाई पड़ रही रौनक
करवा चौथ के त्यौहार को देखते हुए बाजार में विशेष रौनक दिखाई पड़ रही है। करवा की सींक और रंग-बिरंगे कलस, करवा बाजार में बिक रहे हैं। जिनका पूजा में इस्तेमाल होता है। करवा चौथ का त्योहार आते ही एक कहावत सामने आ जाती है कि करवा चौथ के 12वें दिन प्रकाश उत्सव दीपावली का पर्व मनाया जाता है।