इटावा

‘भैया मेरे कैमरे में भी देख लो एक बार’, अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने वाली वायरल भाभी को जानते हैं आप?

About Viral woman Who Took Selfie With Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने वाली वायरल भाभी जी कौन हैं? जानिए।

2 min read
Feb 18, 2026
अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने वाली वायरल भाभी कौन हैं? फोटो सोर्स- Video Grab

About Viral woman Who Took Selfie With Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें

मौजूदा जिलाध्यक्षों में से करीब 75 प्रतिशत को बदल सकती है कांग्रेस! चुनाव चुनौती से पहले संगठन संकट में

UP News In Hindi: अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेने वाली वायरल महिला के बारे में

वीडियो में एक महिला अखिलेश यादव के साथ सेल्फी लेते हुए देसी अंदाज में कहती नजर आती हैं, '' भैया मेरे कैमरे में भी देख लो एक बार''। इस मासूम अपील पर अखिलेश यादव मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाते दिखाई देते हैं।

Uttar Pradesh News in Hindi: कौन हैं रूबी यादव

वीडियो में दिख रही महिला का नाम रूबी यादव है, जो यूपी के इटावा (Etawah) के नंगला कहरी गांव की रहने वाली हैं। रूबी ने बताया कि उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि अखिलेश यादव अचानक उनके घर पहुंच जाएंगे। उनका कहना है कि सैफई पास में होने के कारण अखिलेश यादव उन्हें अपने ही परिवार के सदस्य जैसे लगते हैं।

Etawah News in Hindi: अखिलेश यादव ने अचानक हुए शादी में शामिल

रूबी का कहना है कि 14 तारीख को अखिलेश यादव हवाई पट्टी से सैफई स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में राजेंद्र सिंह के घर शादी समारोह चल रहा था। भीड़ देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और अचानक शादी में शामिल हो गए। परिवार वालों ने बताया कि उन्होंने निमंत्रण तो भेजा था, लेकिन उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने बड़े नेता सच में आएंगे।

Etawah News:अखिलेश यादव ने ‘मठे के आलू’ का लिया स्वाद

शादी समारोह में अखिलेश यादव ने बड़े चाव से ‘मठे के आलू’ का स्वाद लिया। साथ ही उन्होंने घरवालों को प्लास्टिक के बजाय मिट्टी के कुल्हड़ इस्तेमाल करने की सलाह दी, जिससे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। इटावा और सैफई क्षेत्र में ‘मठे के आलू’ किसी भी वैवाहिक या मांगलिक आयोजन का अहम हिस्सा माने जाते हैं।

ये भी पढ़ें

‘हम लोग समझ सकते हैं कि कौन लोग हैं, जिनमें 4 से ज्यादा बच्चे हैं’, आयुष्मान योजना में बदलाव को लेकर क्या बोले राजा भैया?

Also Read
View All

अगली खबर