Loving couple found happiness इटावा में कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे प्रेमी युगल के लिए दिन खास था। जब विरोध कर रहे परिजनों की आपसी सहमति से दोनों ने शादी कर ली।
Loving couple found happiness इटावा की अदालत में प्रेमी युगल कोर्ट मैरिज के लिए पहुंचे थे। पीछे से परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जो दोनों के संबंधों का विरोध कर रहे थे। फिर कुछ ऐसा चक्कर चला की प्रेमी युगल ने मंदिर में ही एक दूसरे को जयमाल पहनाकर जीवन भर साथ रहने का वादा किया। परिजनों ने भी आशीर्वाद दिया। इस संबंध में मध्यस्थता कर रहे अधिवक्ता अमित त्रिपाठी ने बताया कि मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को जयमल पहना कर विवाह बंधन में बंध गए हैं। अब दोनों की रजिस्टर्ड शादी भी करवाई जाएगी।
उत्तर प्रदेश की इटावा का अदालत परिसर प्रेमी युगल के लिए खुशियों भरा रहा। जब भोले शंकर निषाद पुत्र बृजेश सिंह निषाद निवासी इटावा और पन्ना कुमारी पुत्री राम अवतार निवासी बिहार ने एक दूसरे को जयमाल पहनाकर खुशियां बटोर ली। जबकि दोनों कोर्ट मैरिज के लिए अदालत परिसर पहुंचे थे। अभी उनकी कागजी कार्रवाई शुरू होती कि प्रेमिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इस शादी का विरोध किया। जिससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
इस बीच मौके पर मौजूद अधिवक्ता अमित त्रिपाठी ने लड़की के माता-पिता से बातचीत की और उन्हें शादी के लिए राजी किया। लड़की के घर वालों की सहमति के बाद कचहरी परिसर स्थित मंदिर में भोले शंकर और पन्ना ने भगवान को साक्षी मानकर एक दूसरे को जयमाल पहना दिया। इसी के साथ दोनों बहुत खुश दिखे। अधिवक्ता अमित त्रिपाठी ने बताया कि अब दोनों की रजिस्टर्ड शादी भी करवाई जाएगी। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का समय खड़ी ना हो।