इटावा

जब प्यार में सिर चढ़ा गुस्सा तो प्रेमिका का कर दिया ये हाल, अपने लिए भी चुनी खौफनाक सजा

इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र का मामला, दोनों ने साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं, जानें ऐसा क्या हुआ कि...

2 min read
Nov 01, 2017

इटावा. वो थी तो उसकी बीवी, लेकिन समाज उसको प्रेमिका के रूप में देख रहा था। प्यार में पागल प्रेमी उसकी मांग में चांद-सितारे भरना चाहता था, लेकिन प्रेमिका के पिता को यह मंजूर नहीं था। गुस्साए प्रेमी ने घर में घुसकर प्रेमिका की हत्या कर दी। ससुर पर भी बंदूक से फायर किया। इसके बाद उसी बंदूक से खुद की भी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रेमी-प्रेमिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पिता अभी भी सैफई मेेडिकल कॉलेज में अंतिम सांसें गिन रहे हैं। मामला बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बे का है।

दोस्ती प्यार में बदल गई
मिली जानकारी के मुताबिक, वो दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। राहुल बीए की पढ़ाई कर रहा था तो आकांक्षा का सपना बीएड की डिग्री हासिल कर टीचर बनना था। तकरीबन ढाई साल पहले कॉलेज में ही दोनों की मुलाकात हुई और दोस्ती बढ़ी। उनकी दोस्ती कब प्यार में बदल गई, उन्हें पता ही नहीं चला।

ये भी पढ़ें

छात्रा को फेल करने की धमकी देकर टीचर करता था ये गंदा काम, और जब वो मना करती थी तो…

संग जीने-मरने की खाई थीं कसमें
कॉलेज में दोनों एक-दूजे के इतना करीब आ गए कि अब वो साथ-जीना-मरना चाहते थे। हमेशा साथ रहने की कसमें भी खाईं। उन्हें इस बात का इल्म भी था कि दोनों के माता-पिता उनका रिश्ता स्वीकार नहीं करेंगे। बिछड़ न जांए इस डर से दोनों ने 11 मई 2017 को छिपकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली।

बेटी के प्यार की भनक पिता को लगी तो...
कहते हैं कि इश्क और मुश्क ज्यादा दिन छिपाए नहीं छिपते। दोनों के आर्य समाज मंदिर में शादी करने की भनक सपना के पिता को लगी, तो उन्होंने सख्ती की और निगरानी बढ़ा दी। आनन-फानन लड़की की शादी भी पक्की कर दी। इसकी जानकारी जब राहुल को हुई, तो उसने शादी रुकवाने के लिए पुलिस-प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया था।

प्रेमी ने रुकवा दी प्रेमिका की सगाई
बीते दिवस जब आकांक्षा की गोद भराई रस्म के लिए जब उसके घर मेहमान आए तो, राहुल बौखला गया। वह मेहमानों के सामने ही आकांक्षा के घर जा धमका, और उसने शादी के लिए मेहमानों के सामने ही अपने प्रेम-प्रसंग का बखान करने के साथ आर्य समाज के कागज भी दिखा दिए। जिस पर गोद भरने आए मेहमान बगैर गोद भरे ही चले गए।

और प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी
बेटी की गोद भराई से बौखलाए पिता ने प्रेमी राहुल को खूब बुरा भला कहा। इतना ही नहीं उसके घर जाकर शिकायत भी की। शिकायत से गुस्साए राहुल के सिर पर खून सवार हो गया। उसने प्रेमिका को घर में और उसके पिता को दुकान पर जाकर गोली मार दी। सूचना पाकर भरथना सीओ विकास जायसवाल पुलिस जाप्ता के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

यहां देखें वीडियो

ये भी पढ़ें

50 लाख की फिरौती न देने पर मार डाला था अफसर को…
Updated on:
02 Nov 2017 12:09 pm
Published on:
01 Nov 2017 11:21 am
Also Read
View All