इटावा

सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ, रात में भी घने कोहरा का अलर्ट, विजिबिलिटी में आएगी कमी

Morning starts with dense fog, alert of dense fog at night too, मौसम विभाग नहीं कोहरे को लेकर सावधान किया है। 5 जनवरी की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी। रात बीतने के साथ एक बार फिर घने कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। इस दौरान विजिबिलिटी में काफी कमी आएगी। कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है। ‌

2 min read
Jan 04, 2025

Morning starts with dense fog, alert of dense fog at night too आईएमडी मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। धुंध का भी असर दिखाई पड़ेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.02 डिग्री कम रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 3.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिन निकलने के साथ धूप निकलेगी। लेकिन रात को फिर कोहरे का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी।

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में इटावा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी दिखाई पड़ेगा। जिससे यातायात प्रभावित होगा।‌ पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा में 5 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से होगी। दोपहर में धूप निकलने की भी संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जैसे-जैसे रात गुजरेगी। वैसे-वैसे घने कोहरा का असर दिखाई पड़ेगा। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आएगी। रात में पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

Also Read
View All

अगली खबर