
Public holiday उत्तर प्रदेश के इटावा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए 30 अक्टूबर से लगातार छुट्टी मिल रही है। जो 3 नवंबर तक रहेगी। 4 नवंबर को विद्यालय खुलेगा। 5 और 6 नवंबर को खुलने के बाद 7 तारीख को फिर बंदी रहेगी। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज की तरफ से जारी किए गए अवकाश तालिका में इसकी जानकारी दी गई है। इसके अतिरिक्त बैंकों में दिवाली की 31 अक्टूबर को छुट्टी हो रही है। 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा और 3 नवंबर को भैया दूज या चित्रगुप्त जयंती पर अवकाश रहेगा। ऐसे में लगातार दिवाली और उसके साथ लगे त्योहारों की छुट्टी दीपोत्सव पर्व पर चार चांद लग रही है।
शिक्षा विभाग से जारी अवकाश (Public holiday) तालिका के अनुसार 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती है। इसी दिन दीपोत्सव पर्व भी मनाया जाएगा। जिसको देखते हुए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। अवकाश तालिका के अनुसार एक, दो और तीन नवम्बर को गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर मनाया जाएगा। ऐसे में विद्यालय 4 दिसंबर को खुलेगा। फिर 7 नवंबर को छठ पूजा के लिए अवकाश है। अक्टूबर महीने में ही गुरु नानक जयंती या कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर 15 नवंबर शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश है।
अप बैंक एम्पलाइज यूनियन की तरफ से जारी की गई। सार्वजनिक अवकाश की सूची में 31 अक्टूबर गुरुवार को दिवाली का अवकाश है। 2 नवंबर शनिवार को गोवर्धन पूजा की छुट्टी है। जबकि 3 नवंबर को भैया दूज या चित्रगुप्त जयंती के लिए सार्वजनिक अवकाश रहेगा। बैंक में 4 नवंबर से फिर कार्य शुरू होगा।