इटावा

इटावा में शादी में पथराव से दर्जन भर से अधिक हुए घायल

शादी समारोह के दौरान जमकर पत्थर बाजी हुई

2 min read
May 14, 2018

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चकरनगर मे शादी समारोह के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। इससे दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर हैं। सभी घायलों को मुख्यालय के डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय होते हुए सैफई यूएमएस के लिए रेफर कर दिया गया है। विवाद के उपरांत परिवार के लोगों ने आनन-फानन में विवाह संपन्न कर बेटी को विदा कर दिया। दोनों पक्षों में तनातनी बनी हुई है।

शारीरिक तौर पर नुकसान

ये भी पढ़ें

बारात में शामिल कार का एक्सीडेंट, दो की मौत, चार घायल

चकरनगर थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि शादी को लेकर विवाद के दौरान मामूली विवाद हुआ है, जिसमें कई लोगों को शारीरिक तौर पर नुकसान हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। लेकिन अभी किसी की तरफ से प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।

पत्थरों से किया गया वार

चकरनगर निवासी उदयवीर सिंह यादव के दरवाजे पर देर रात्रि करीब 11 बजे पुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम के तहत बारौटी की रस्म हो रही थी। उसी समय छत पर खड़े किसी व्यक्ति द्वारा ईंट का प्रहार किया गया। ईंट नीचे खड़े दुल्हन के चाचा संदीप सिंह के सिर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिरे और बेहोश हो गए। इस पर छत पर खड़े दुल्हन के मामा और पिता में विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में ईंट पत्थर चले। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को निजी वाहन से आनन-फानन में डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। उधर दुल्हन के परिवार के लोग शादी संपन्न कराने में जुट गए और तड़के चार बजे तक बेटी की विदा कर दी गयी।

सारे शगुन का कार्य रोते हुए संपन्न हुए

चकरनगर में संपन्न हो रही शादी के दौरान दुल्हन के पारिवारिक लोगों से मामा का विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिनको पुलिस द्वारा जिला अस्पताल भेज दिया गया। इससे खुशी का माहौल गम में बदल गया। ऐसे में वैवाहिक रस्में आनन-फानन निभाई गईं। हंसी खुशी से होने वाले सभी शगुन के कार्य रोते हुए संपन्न किए गए।

पथराव में दुल्हन पक्ष के चाचा संदीप सिंह, बाबा बाबू सिंह यादव, बाबा जय सिंह यादव निवासी चकरनगर, फुफेरा भाई भूरे निवासी सुरायदा अजीतमल औरैया, जीजा देवेन्द्र सिंह जबकि दूल्हा पक्ष से वालिस्टर, गुरुदेव, धरमवीर, जगत बिहारी पुत्रगण राम लखन यादव व प्रीती पत्नी वालिस्टर सिंह यादव निवासी नगला कढ़ोरी थाना चकरनगर घायल हो गए।

ये भी पढ़ें

दूल्हा शराब के नशे में पहुंचा जयमाला स्टेज पर तो लड़की ने ऐसा कारनामा किया कि…..
Published on:
14 May 2018 12:25 pm
Also Read
View All