
रविवार तड़के ४ बजे आगर-बड़ौद मार्ग पर झोंटा चौकी के पास हुए सड़क हादसे में कार पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई
आगर-मालवा. रविवार तड़के ४ बजे आगर-बड़ौद मार्ग पर झोंटा चौकी के पास हुए सड़क हादसे में कार पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार गंभीर घायल हो गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया गया। ग्राम नावदा थाना टोंकखुर्द जिला देवास से एक बारात शामगढ़ मंदसौर गई थी। बारात में शामिल ६ बाराती कार से घर की ओर जा रहे थे तभी तड़के ४ बजे आगर-बड़ौद मार्ग पर झोंटा चौकी के समीप कार अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। घर आने से पहले ही इनका इस चीज से हो गया सामना
मौके पर ही दोनों की मौत हो गई
हादसा इतना भयानक था कि कार में सवार लोकेंद्रसिंह (२८) पिता मोहनसिंह सिसौदिया निवासी नावदा, रामकिशन (३०) पिता मनोहरदास बैरागी की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार किशोर बैरागी, हुकुमसिंह (३०), जितेंद्र (३०) पिता अमरसिंह व दीपक (११) पिता जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार उपरांत सभी को उज्जैन रेफर किया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।
११ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ कर युवक फरार, पुलिस जांच में जुटी
आगर-मालवा. रविवार को समीपस्थ ग्राम पुरासाहब नगर में एक ११ वर्षीय बालिका के साथ हुईछेड़छाड़ की घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते हुए उपनिरीक्षक संगीता शर्मा, उपनिरीक्षक पीएन शर्मा मय पुलिसबल के गांव पहुचें लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुका था। उपनिरीक्षक पीएन शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। जांच उपरांत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा। आरोपी के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। जांच उपरांत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा। जांच उपरांत आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
Published on:
14 May 2018 09:53 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
