UP Mausam Temperature to rise wildly till March 14, severe heat alert मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 14 मार्च तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गजब की वृद्धि होगी। जिसका असर जनजीवन पर भी पड़ेगा। होली में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
UP Mausam: Temperature to rise wildly till March 14, severe heat alert during Holi मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 9 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आने वाला ताज पश्चिमी विक्षोभ मौसम को प्रभावित करेगा। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर इसका व्यापक असर दिखाई पड़ेगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि वर्तमान समय में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास के क्षेत्र की ओर बढ़ चुका है। कानपुर मंडल के जिलों में आसमान साफ रहेगा। हवा की गति सामान्य से 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा अधिक रहेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। इटावा में आगामी 14 मार्च तक तापमान में गजब की वृद्धि होगी। न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 37 और 20 डिग्री रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का तापमान 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 7 मार्च का तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इसी प्रकार शनिवार 8 मार्च को 13 से 32 डिग्री के बीच, 9 मार्च रविवार को 15 से 33 डिग्री के बीच, सोमवार 10 मार्च को 16 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान तेज खिली धूप निकलेगी। तेज हवा भी चलेगी।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 11 मार्च का तापमान 17 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है। इसी प्रकार बुधवार 12 मार्च को 19 से 36 डिग्री के बीच, गुरुवार 13 मार्च को 19 से 37 डिग्री के बीच और शुक्रवार 14 मार्च को 20 डिग्री से 37 डिग्री के बीच तापमान रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तेज हवा चलेगी।