UP Budget 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वितीय कार्यकाल का आखिरी बजट आज आ रहा है। रामगोपाल यादव ने कहा कि कोई उम्मीद नहीं है। गरीबों के घर उजाड़ दिए गए।
Ram Gopal Yadav on UP Budget 2026: लखनऊ विधानसभा में योगी सरकार की तरफ से वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे, जिस पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। वे बोले, "बजट से कोई उम्मीद नहीं है; गरीबों के घर उजड़े जा रहे हैं।" इधर शिक्षामित्रों को भी बजट से काफी उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि बीजेपी सरकार शिक्षामित्रों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि करेगी। उत्तर प्रदेश सरकार का यह दसवां और योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 2026-27 के लिए बजट पेश करेंगे, जिस पर सभी की निगाहें हैं। इधर समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि बजट से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार के बजट को देखकर लोगों की निगाहें झुक गईं, तो वहां कौन सा साहसिक मुख्यमंत्री बैठा है? बजट आ जाएगा।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि गरीबों के घर उजाड़ दिए, अब किसके लिए बजट ला रहे हैं। बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर रामगोपाल यादव ने कहा कि जब यह इश्यू खत्म हो चुका है तो व्यक्ति पागल है जो इस तरह की बातें कर रहा है।
शिक्षामित्र को भी बजट 2026-27 से काफी उम्मीद है। योगी सरकार ने शिक्षामित्रों के लिए पहले ही शासनादेश जारी कर दिया है जिसमें उन्हें अब कैशलेस इलाज करने की सुविधा दी गई है, लेकिन अब मनदेय बढ़ाने की भी उम्मीद लगाए बैठे हैं। योगी मंत्रिमंडल का यह द्वितीय कार्यकाल का आखिरी बजट है। चुनाव के पहले शिक्षामित्र को साधने के लिए योगी सरकार बड़ा फैसला कर सकती है।