इटावा

मौसम समाचार: मौसम में आज रात से मौसम में परिवर्तन, 16 जनवरी को बारिश का अलर्ट

Change in weather from tonight, January 16 rain alert इटावा में आज रात बारिश होने की संभावना है। जिसका असर कल बृहस्पतिवार की सुबह भी दिखाई पड़ेगा। तापमान में भी कमी आएगी। तेज हवा के साथ बर्फ भी गिर सकती है।

2 min read
Jan 15, 2025

Change in weather from tonight, January 16 rain alert मौसम विभाग और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। 18 जनवरी तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। 16 और 17 जनवरी को तेज हवा के साथ बर्फ गिरने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि रात में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 16 जनवरी को बूंदाबांदी होने की संभावना है। इटावा में आज रात मौसम में परिवर्तन आएगा। जब बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कल दिन में भी बारिश होने की संभावना है। बर्फ भी गिर सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है देर रात में बारिश होने की संभावना है। 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। ‌पूर्व और उत्तर प्रदेश दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 16 जनवरी को इटावा का

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री अधिनियम 9 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर