
Rain alert after two days मौसम विभाग ने और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर ने मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय आसमान में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। दिन में धुंध छाए रहने की संभावना है। कड़ाके की ठंड भी पड़ेगी। 15 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 16 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने का अनुमान है। 4.4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जानते हैं कानपुर में 15 और 16 जनवरी को मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तीन किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर भी लोगों को परेशान करेगा। ठंड पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात का न्यूनतम में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार के दिन दोपहर में जोरदार बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में बारिश नहीं होगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
14 Jan 2025 06:44 pm
Published on:
14 Jan 2025 06:44 pm
