इटावा

मौसम अपडेट: 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों के लिए जारी पूर्वानुमान

31 August and 1 September Heavy rain warning मौसम विभाग ने अगले 1 सितंबर तक के लिए लोगों को सावधान किया है। जिसके अनुसार इस दौरान बादल गरजने के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। ‌

2 min read
Aug 30, 2025
(फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब)

31 August and 1 September Heavy rain warning उत्तर प्रदेश में मौसम में बड़ा परिवर्तन आ रहा है मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे 31 अगस्त से 3 सितंबर के बीच बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है इस दौरान कानपुर मंडल के जिलों में बारिश होने की संभावना है मौसम विभाग के अनुसार रविवार 31 अगस्त को 90% बारिश होने की संभावना है इस दौरान 27.3 मिली मीटर बारिश हो सकती है जबकि सोमवार 1 सितंबर को 41.01 मिनी और 2 सितंबर को 19.5 मिली मीटर बारिश होने की संभावना है। यही स्थिति कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, औरैया के रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात झमाझम बारिश होगी। इस दौरान तापमान में भी कमी आएगी। ‌

ये भी पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे की घोषणा: झांसी से गोविंदपुरी होते हुए पुरी के लिए नई स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

कैसा रहेगा आज रात इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 31 अगस्त का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रविवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है जबकि रात में 80 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा 1 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 90 प्रतिशत यानी 25 मिली मीटर बारिश हो सकती है। रात में भी बादल गरजने के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान परवर्ती हवाएं भी चलेगी।

कैसा रहेगा 4 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 2 सितंबर मंगलवार का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80‌ प्रतिशत बारिश हो सकती है। बुधवार 3 सितंबर का तापमान 26 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 70 प्रतिशत बारिश की संभावना बताई गई है। गुरुवार 4 सितंबर का तापमान 26 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 60‌ प्रतिशत बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें

लूट के आरोपी से चांदी का गाय बछड़ा लेना एसओजी प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Updated on:
30 Aug 2025 07:40 pm
Published on:
30 Aug 2025 07:39 pm
Also Read
View All

अगली खबर