इटावा

14 जनवरी को सक्रिय होगा ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आईएमडी ने इन जिलों में जारी किया बारिश का अलर्ट

Western disturbance active on 14 January आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 14 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा। 16 जनवरी को इन जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। इस हफ्ते की शुरुआत घने कोहरे के साथ होगी।

2 min read
Jan 13, 2025

Western disturbance active on 14 January आईएमडी ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर नया अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 14 जनवरी की रात को उत्तर पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसका असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। 16 जनवरी को गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस समय पश्चिम विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएन सुनील पांडे ने बताया कि ठंड से राहत मिलेगी। लेकिन कोहरे का खतरा बना रहेगा। रात का तापमान बढ़ने के साथ शीतलहर भी कम होते जाएगी। लेकिन आसमान में छाने वाले बादल से तापमान में कमी आएगी। सप्ताह की शुरुआत में कानपुर मंडल के जिले औरैया, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात में कोहरे का असर देखने को मिलेगा। जिससे विजिबिलिटी में कमी आएगी। जानते हैं इटावा में इस हफ्ते मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री न्यूनतम 8 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

कैसा रहेगा इटावा में 14 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 7 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात को भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शीतलहर चलने की संभावना है।

कैसा रहेगा इटावा में 15 जनवरी से 19 जनवरी का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार 15 जनवरी का तापमान 11 से 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के-फुल्के बादल छाए रहेंगे। 16 जनवरी गुरुवार के मौसम में परिवर्तन रहेगा। तापमान 9 से 18 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लेकिन बारिश होने की भी संभावना है। शुक्रवार 17 जनवरी का तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। धूप निकलेगी। शनिवार 18 जनवरी का तापमान 19 से 21 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तेज धूप निकलेगी। 19 जनवरी रविवार का तापमान 11 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। तेज धूप निकलने की संभावना है।

Also Read
View All

अगली खबर