यूरोप

एस्टोनिया: अचानक फाइटर प्लेन से लॉन्च हो गए मिसाइल, अभ्यास के दौरान हादसा

जब अभ्यास के दौरान फाइटल प्लेन से लॉन्च हो गए मिसाइल
2 min read
• •
Updated: 9 Aug 2018, 6:24 PM IST
a fighter plane accidentally launched missile in estonia
एस्टोनिया: अचानक फाइटर प्लेन से लॉन्च हो गए मिसाइल, अभ्यास के दौरान हादसा

एस्टोेनिया। उत्तरी यूरोप में लड़ाकू विमान के साथ एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। दरअसल एस्टोनिया में एक लड़ाकू विमान से अचानक मिसाइल लॉन्च हो गई। इस घटना से सेना में हड़कंप मच गया।

प्रैक्टिस के दौरान स्पेन के लड़ाकू विमान में हुआ हादसा

मीडिया रिपोर्ट की माने तो ये लड़ाकू विमान स्पेन के थे। ये हादसा प्रैक्टिस के दौरान हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए एस्टोनिया की सेना ने बताया कि स्पैनिश लड़ाकू विमान के अभ्यास के दौरान, अचानक दुर्घटनावश बाल्टिक के हवाई क्षेत्र में मिसाइल लॉन्च हो गए। हालांकि, किस्मत की बात रही कि हादसे के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

एयर पुलिसिंग का हिस्सा था दुर्घटनाग्रस्त विमान

आपको बता दें कि दुर्घटना का शिकार हुआ ये फाइटर विमान एयर पुलिसिंग का हिस्सा था। विमान मंगलवार दोपहर एस्टोनिया के दक्षिणी हिस्से के अभ्यास क्षेत्र में था जब ये हादसा हुआ।

हादसे के वक्त मिसाइल में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ भी मौजूद

इस बारे में जानकारी मिल रही है कि मिसाइल में करीब 10 किलोग्राम विस्फोटक पदार्थ भी मौजूद था। इस विमान को आखिरी बार वहां के टार्टू शहर से 40 किलोमीटर दूर देखा गया था। बताया जा रहा है कि इस मिसाइल में हादसे के दौरान ऑटेमैटिकली तबाह हो जाने की प्रणाली है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये मिसाइल हादसे के बाद जमीन तक गया।

हादसे पर एस्टोनिया के प्रधानमंत्री ने जताया खेद

इस हादसे संबंध में एस्टोनिया के प्रधानमंत्री ने एक फेसबुक पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि ईश्वर का आशीर्वाद है कि इस हादसे से किसी को क्षति नहीं पहुंची। साथ ही उन्होंने इस हादसे पर खेद भी जताया।

Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार