
कोलंबिया: राष्ट्रपति बनने से पहले ही इवान ड्यूक ने लिया बड़ा फैसला, फिलीस्तीन को दिया संपन्न देश का दर्जा
बगोटा। कोलंबिया के नए राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने अपना पदभार संभालने से पहले ही अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना शुरू कर दिया है। दरअसल कोलंबिया ने फिलिस्तीन को संप्रभु देश के रूप में मान्यता देने की घोषणा की है। इस बात की जानकारी वहां के विदेश मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक की गई एक चिट्ठी से मिली है।
तीन अगस्त को जारी की गई चिट्ठी
आपको बता दें कि ये चिट्ठी तीन अगस्त को जारी की गई है। इस चिट्ठी में कहा गया कि, 'मैं आपको यह बताना चाहूंगा कि कोलंबिया की सरकार के नाम पर राष्ट्रपति जुआन मैनुअल सैंटोस ने फिलिस्तीन को मुक्त, स्वतंत्र और संप्रभु वाले देश का दर्जा देने का फैसला किया है।'
नए विदेश मंत्री का बयान
यही नहीं इस पत्र पर सैंटोस के विदेश मंत्री मारिया एंजेला होल्गियम के हस्ताक्षर भी है। इस संबंध में नए विदेश मंत्री कार्लोस होल्मेस ने भी बयान दिया है। उनका कहना है कि पुराने सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले में जो ‘निहितार्थ’ है उस पर अंतरराष्ट्रीय कानून और अच्छे कूटनीतिक संबंध को देखते हुए इसकी समीक्षा करेंगे।
Published on:
9 Aug 2018, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.