
मौत से पहले दुनिया का दिल जीत गए मीत, मिग 21 हादसे से पहले बचाई कई जिंदगियां
नई दिल्ली। बुधवार को इंडियन एयरफोर्स का मिग 21 विमान हादसे का शिकार हो गया। पंजाब से निकला ये विमान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में क्रैश हुआ, इस हादसे में पायलट की भी मौत हो गई। लेकिन इस पायलट ने क्रैश से पहले अपनी सूझबूझ और बहादुरी से कई लोगों की जान बचा ली।
दरअसल पंजाब के पठानकोट एयरबेस से एयरफोर्स के मिग 21 ने दोपहर करीब 12.20 पर अपनी उड़ान भरी, लेकिन उड़ान भरने के 45 मिनट के अंदर ही मिग का संपर्क टूटने लगा और तकरीबन 15 तक संपर्क टूटने के बाद मिग 21 हिमाचल प्रदेश के मेहरा पल्ली गांव में हादसे का शिकार हो गया।
Video: हिमाचल के कांगड़ा में लड़ाकू विमान मिग-21 हुआ क्रैश, पायलट की मौत
खास बात यह रही कि जैसे ही पायलट मीत कुमार को पता चला कि अब ये मिग नहीं बचेगा तो उन्होंने अपनी सूझबूझ दिखाते हुए इसे रिहायशी इलाके से दूर ले जाने का मन बना लिया। हादसे के पास मौजूद लोगों की माने तो पायलट मिग 21 को आबादी वाले इलाके से काफी दूर ले गया ताकि इसमें किसी आम नागरिक की जान न चली जाए। हालांकि इतनी देर में वो चाहता तो विमान से कूद सकता था, लेकिन उसने बहादुरी का परिचय दिया और मिग को कई लोगों की जान लेने से बचा लिया। हालांकि इस दुखद हादसे में मीत कुमार की जान जरूर चली गई लेकिन जाते-जाते वे कई जिंदगियां आबाद कर के चले गए।
एक बार फिर भाजपा के साथ खड़ी होगी शिवसेना! अविश्वास प्रस्ताव के दौरान विरोधियों के खिलाफ करेगी वोट
आपको बता दें कि मीत कुमार का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे मिग21 के साथ खड़े हैं। वे ये कहते सुनाई दे रहे हैं कि जब आप मिग 21 उड़ाते हैं तो आप खुद को भगवान से कम नहीं समझते हैं। इस मशीन के साथ जो रिश्ता मैं साझा करता हूं वो शायद अपनी पत्नी से भी नहीं करता। सच है अपने इसी मिग के साथ मीत ने दुनिया का दिल जीत लिया।
Published on:
19 Jul 2018, 12:29 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.