यूरोप

लंदन: गैटविक एयरपोर्ट में चाकू लेकर घुसा शख्स, खाली कराया गया हवाईअड्डा

29 वर्षीय यात्री के चाक़ू लेकर हवाई अड्डे के कैम्पस में घुसने के बाद मचा हड़कंप 45 मिनट की जांच के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट पर दोबारा आने की अनुमति मिली संदिग्ध शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
2 min read
• •
Updated: 4 Jun 2019, 9:47 AM IST
gatewick airport
लंदन के गैटविक हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप, चाकू लिए एक शख्स ने सुरक्षा घेरा तोड़ा

लंदन। लंदन स्थिति गैटविक हवाई अड्डे पर सोमवार को भगदड़ मच गई। एयरपोर्ट पर अचानक एक सूचना ने हड़कंप मचा दिया। रिपोर्ट के अनुसार यात्रियों को बताया गया कि एक शख्स दो चाकूओं के साथ सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एयरपोर्ट में घुस गया है। यात्रियों को स्थानीय समय के अनुसार लगभग 2 बजे दक्षिण टर्मिनल बैगेज रिक्लेम एरिया को खाली करने के लिए कहा गया था।

खाली कराया गया एयरपोर्ट

यात्रा कर रहे 29 वर्षीय युवक एक शख्स एडम ने दावा किया कि हवाई अड्डे पर सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि दो चाकुओं के साथ एक व्यक्ति ने एयरपोर्ट की सुरक्षा भंग कर दी है और वह जल्द यहां से निकल जाए। एडम फ्लाइट से उतरने के बाद अपने सामान का इंतजार कर रहा था। तभी एक आपातकालीन अलर्ट जारी किया गया, इसमें कहा गया कि सभी यात्री जल्द से जल्द उस जगह को छोड़ दें। इसके बाद एयरपोर्ट पर भगदड़ मच गई।

हलकान रहे यात्री

मीडिया से बात करते हुए एडम ने कहा, "हमारा सामान अभी तक नहीं आया था। इसके बावजूद हमें एयरपोर्ट छोड़ना पड़ा।" यात्रियों को लगभग दो घंटे बाद वापस लौटने की अनुमति दी गई। पुलिस से पता चला उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से चाकू बरामद किए गए हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी गैटविक हवाई अड्डे पर इस तरह की वारदात हो चुकी है।

हवाई अड्डे पर मंडराते देखे गए थे ड्रोन

बीत साल दिसंबर में लंदन के गैटविक हवाईअड्डे पर ड्रोन मंडराते देखे गए थे। इस दौरान रनवे को 24 घंटे से अधिक समय तक बंद रखा गया था। जांच के बाद विमानों का परिचालन बहाल कर दिया गया था। हालांकि, इस दौरान क्रिसमस की छुट्टियों से पहले हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस मामले में पुलिस का कहना था कि यह ड्रोन केवल परिचालन में बाधा डालने के लिए उड़ाए गए। गौरतलब है कि ड्रोन और एक विमान के बीच टक्कर होने की आशंका के चलते अधिकारियों को गैटविक हवाईअड्डे पर सभी उड़ानों का परिचालन रोकना पड़ा था। गैटविक यात्रियों की संख्या के लिहाज से ब्रिटेन का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Updated on:
4 Jun 2019, 9:47 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार