1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिनों से हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसा है एयर इंडिया का विमान, यात्री बेहाल

लंदन से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी विमान। मुंबई से ईंजीनियरों की टीम विमान को ठीक करने लंदन के लिए रवाना हो गए है। विमान खराब होने के कारण 300 से अधिक लोग हीथ्रो एयरपोर्ट पर फंसे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 31 May 2019, 10:01 AM IST

UK scraps clause, No Quarantine for fully-vaccinated Indians from monday

UK scraps clause, No Quarantine for fully-vaccinated Indians from monday

लंदन। इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के लिए सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक हीथ्रो हवाई अड्डे पर दो दिनों से 300 से अधिक यात्री बेहाल और परेशान हैं। दरअसल लंदन से मुंबई को आने वाली एयर इंडिया की फ्लाईट में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण दो दिनों से हीथ्रो एयरपोर्ट पर ही सभी यात्री फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया के AI-130 विमान में खराबी आई है। फिलहाल जांच के बाद अधिकारियों को पता चल गया है कि क्या तकनीकी दिक्कतें थी, और फिर अब मुंबई से इंजीनियरों की टीम जरूरी इक्विपमेंट के साथ रवाना हो गए हैं। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया है कि संभवतः आज दोपहर दो बजे तक संभवतः फ्लाइट रवाना हो जाएगी।

यात्रियों ने एयर इंडिया पर लगाया आरोप

बीते दो दिनों से हीथ्रो एयरपोर्ट पर खराब विमान को ठीक करने के लिए कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई। यात्रियों ने ट्वीटर पर शिकायत दर्ज कराई है और गुस्सा व्यक्त किया है। यात्रियों ने शिकायत की है कि इस विषम परिस्थिति में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए कुछ भी व्यवस्थाएं नहीं की गई। कुछ ने यह भी शिकायत की कि प्रस्थान में एक दिन की देरी के बाद यात्रियों को चेक-इन की पूरी प्रक्रिया के माध्यम से जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा यह भू कहा गया कि एयर इंडिया फ्लाइट 130 को एक बार फिर से शेड्यूल किया गया है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

बड़ी खबरें

View All

यूरोप

विदेश