यूरोप

ब्रिटेन में पतझड़ की शुरुआत, बिना कपड़ों के समुद्र में डुबकी लगाकर सैकड़ों लोगों ने शरद ऋतु का स्वागत किया

शरद ऋतु का स्वागत करने के लिए सैकड़ों लोगों ने बिना कपडों के समुद्र में डुबकी लगाई

2 min read
ब्रिटेन में पतझड़ की शुरुआत, बिना कपडों के समंदर में डुबकी लगाकर सैकड़ों लोगों ने शरद ऋतु का स्वागत किया

लंदन। ब्रिटेन में शरद ऋतु ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही ब्रिटेन में बहु प्रतीक्षित पतझड़ का मौसम शुरू हो गया है। लंदन के पास स्थित नॉर्थंबर में शरद ऋतु का स्वागत करने के लिए सैकड़ों लोगों ने बिना कपडों के समुद्र में डुबकी लगाई। 'नॉर्थ ईस्ट स्किनी डिप' नाम के इस कार्यक्रम का आयोजन ब्रिटेन में हर साल किया जाता है। यह कार्यक्रम गर्मी का मौसम खत्म होने और पतझड़ के शुरू होने का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें

रूसी मॉडल एना शेपिरो का आरोप, राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने रची थी हत्या की साजिश

बेहद लोकप्रिय है नॉर्थ ईस्ट स्किनी डिप

नॉर्थ ईस्ट स्किनी डिप नामक कार्यक्रम बीते कुछ सालों से बेहद लोकप्रिय हो गया है। प्रारम्भ में यह कार्यक्रम केवल शरद ऋतु के आगमन का स्वागत करने के उद्देश्य से मनाया जाता था लेकिन बाद में इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए इसे एक चैरिटी प्रोग्राम में तब्दील कर दिया गया जिसमें लोग कपडे उतार कर समुद्र में डुबकी लगाकर मौसम के बदलाब का लुत्फ उठाते हैं।

नेचर कंजर्वेशन में खर्च की जाती है रकम

कार्यक्रम से मिली रकम समुद्र की सफाई और आसपास के वातावरण को खूबसूरत बनाने के लिए खर्च की जाती है। इस कार्यक्रम के लिए सुबह-सुबह समुद्र में डुबकी लगाने से पहले लोग रात भर खुले आसमान के नीचे रहते हैं। इस साल इस कार्यक्रम से 7000 यूरो की रकम एकत्र की गई है। कार्यक्रम के फेसबुक पेज पर लिखा गया है कि , 'इसका आयोजन प्रकृति से जुड़ने और चैरिटी एकत्र करने के लिए किया जाता है।' बता दें कि खगोलीय कैलेंडर के अनुसार, शरद ऋतु रविवार 23 सितंबर को शुरू हो गई है। यह स्थिति 21 दिसम्बर तक रहती है। उसके बाद शीत ऋतु के शुरुआत हो जाती है।

ये भी पढ़ें

ब्रिटेन: भारत में चरमपंथी गतिविधियां चलाने वाले संगठनों के खिलाफ छापे, खालिस्तान समर्थक निशाने पर
Updated on:
25 Sept 2018 09:29 am
Published on:
25 Sept 2018 09:20 am
Also Read
View All