यूरोप

आईएस ने ली लंदन ट्रेन हमले की जिम्मेदारी, थेरेसा बोलीं- देश में आतंकवाद का खतरा बढ़ा

लंदन मेट्रो के पार्सन्स ग्रीन भूमिगत स्टेशन पर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है।
2 min read
• •
Updated: 16 Sep 2017, 1:44 PM IST
London train attack

नई दिल्ली। लंदन मेट्रो के पार्सन्स ग्रीन भूमिगत स्टेशन पर शुक्रवार को हुए हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने शुक्रवार को कहा कि आतंकवाद से खतरे का स्तर बढ़ा दिया है। इसका मतलब है कि ब्रिटेन में और भी आतंकवादी खतरे हो सकते हैं।

आतंकी हमले का खतरा बढ़ा
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा में ने कहा कि उनकी सरकार ने आतंकवादी खतरे का स्तर गंभीर से बढ़ाकर अत्यधिक गंभीर करने का फैसला किया है। यह हमला कायरतापूर्ण था और इसका मकसद बड़ा नुकसान पहुंचाना था।

हमले में आईईडी का इस्तेमाल
आईएस की समाचार एजेंसी अमाक ने शुक्रवार रात कहा कि आईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। लंदन पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि विस्फोट के लिए इस्तेमाल में लाया गया इंप्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को घर में ही तैयार किया गया था।

पर्ससंस ग्रीन इलाके में ब्लास्ट
गौरतलब है कि शुक्रवार को दक्षिण लंदन की अंडर ग्राउंड ट्रेन में धमाका हुआ। इस घटना में कई लोगों के चेहरे झुलस गए और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ब्लास्ट पर्ससंस ग्रीन इलाके में हुआ है। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला माना जाता है। जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवाएं देनी वाली सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

लंदन की अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, 20 लोग जख्मी

जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। उसमें एक बाल्टी जैसी चीज में आग जलती दिखाई दे रही है। तस्वीरों में पास में एक बैग भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाहर के कोई विस्फोटक जैसी चीज फेंकी गई जिससे धमाका हो गया।

ब्रिटेन में कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले -
23 मई 2017
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में अमेरिकी पॉप सिंगर आरियाना ग्रांडे के कार्यक्रम के दौरान हुए ब्लास्ट में 22 लोगों की मौत हो गई और 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया।

22 मार्च 2017
वेस्टमिंस्टर पर हुए इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोग मारे गए और 20 घायल हुए। हमलावर खालिद मसूद ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी थी।


दिसंबर 2015
लिटनस्टोन ट्यूब स्टेशन पर एक हमलावर ने 3 लोगों को चाकू मार दिया। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले कहा कि वह सीरिया का बदला ले रहा है।


7 जुलाई 2005
लंदन में हुए सीरियल ब्लास्ट में52 लोग मारे गए और 770 से ज्यादा घायल हुए। हमलावरों ने लंदन मेट्रो की 3 भूमिगत ट्रेनों में धमाका किया।


फरवरी 1991
आईआरए के हमले की इस कोशिश में तत्कालीन प्रधानमंत्री जॉन मेजर और प्रमुख कैबिनेट मंत्री बाल-बाल बचे। इसमें डाउनिंग स्ट्रीट पर मोर्टार से हमला किया गया था। 3 में से एक मोर्टार बम इमारत के पीछे स्थित बगीचे में गिरा और अपने निशाने से केवल 15 मिनट की दूरी पर फट गया।


अक्टूबर-नवंबर 1974
ब्रिटिश पब्स में हुए धमाकों में 28 लोग मारे गए थे और 200 से भी ज्यादा लोग घायल हुए। इन हमलों को आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने अंजाम दिया था।

Updated on:
16 Sep 2017, 1:44 PM IST
Published on: