14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजब-गजब और अनोखा है लंदन का नॉटिंग हिल कार्निवल

लंदन से मधु चौरसिया  लंदन में हर साल अगस्त के महीने में नॉटिंग हिल कार्निवल का आयोजन होता है। यह एक कैरेबियन शैली का कार्निवल है, जो 2 दिनों तक चलता

3 min read
Google source verification
london notting carnival

लंदन में हर साल अगस्त के महीने में नॉटिंग हिल कार्निवल का आयोजन होता है। कार्निवल में ग्रैंड फिनाले नाम का परेड निकलता है, जिसमें 60 से अधिक बैंड अद्भुत वेशभूषाओं, पोशाकों में नृत्य करते हैं। आसपास की गलियों में फूड स्टॉल्स लगते हैं। संगीत पर लोग झूमते-गाते नजर आते हैं। यह कार्निवल सालाना लगभग 10 लाख लोगों को आकर्षित करता है। यह एक वार्षिक आयोजन है, जो 1966 से नॉटिंग हिल की सडक़ों पर प्रत्येक अगस्त के बैंक अवकाश सोमवार और पूर्ववर्ती रविवार को मनाया जाता है।

इस बार हादसे में मरे लोगों की याद में
इस साल 27 और 28 अगस्त को यह आयोजन ग्रैनफेल टॉवर में हुए हादसे की याद में एक विशेष समारोह के साथ शुरू हुआ। ग्रेनफेल आग त्रासदी में पीडि़तों को श्रद्धांजलि दी गई। सबसे पहले प्रार्थना का आयोजन किया गया। जिसके बाद कबूतरों की रिहाई हुई। लंदन का यह कार्निवल यूरोप के सबसे बड़े कार्निवल्स में शुमार है। रियो डी जेनेरियो के बाद दुनिया का यह दूसरा सबसे बड़ा कार्निवल माना जाता है। हर साल नॉटिंग हिल कार्निवल रविवार से शुरू होता है और सोमवार रात को समाप्त होता है। 14 जून को आग ने ग्रैनफेल टॉवर ब्लॉक ध्वस्त कर दिया था, जिसमें 80 से अधिक लोग मारे गए थे। कार्निवल मार्ग टॉवर के नजदीक से गुजरता है।

गुलामी से आजादी का प्रतीक है
यह दुनिया के सबसे बड़े सडक़ उत्सवों में से एक है और ब्रिटिश संस्कृति में एक महत्वपूर्ण घटना है। अफ्रीका-कैरेबियाई समुदायों के लिए अपनी संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाने के लिए एक मार्ग के रूप में यह शुरू हुआ। त्रिनिडाड में यह गुलामी के उन्मूलन और गुलाम व्यापार के उन्मूलन के जश्न के तौर पर मनाया जाता है। हर गुजरते साल कार्निवाल बड़ा और अधिक असाधारण होता जा रहा है।

लंदन को देता है 93 मिलियन पाउंड
इस आयोजन में कई समूह, क्लब, स्कूल और समाज हर साल शामिल होते हैं, जिससे कला, संगीत और संस्कृति का एक मिश्रण देखने को मिल जाता है। पूरे शहर से सैकड़ों युवा शामिल होते हैं।यह अलग-अलग समुदायों को एक साथ लाता है। अनुमान है कि नॉटिंग हिल कार्निवाल हर साल लंदन की अर्थव्यवस्था के लिए लगभग 93 मिलियन पाउंड का योगदान देता है। हर साल प्रदर्शन में लगभग 15000 वेशभूषाएं पहनी जाती हैं और हर पोशाक हाथों से बनी होती है। इन्हेें बनाने में एक लाख से अधिक घंटे काम करना पड़ता है। प्रत्येक वर्ष लगभग 30 मिलियन कांच के खंड, 15000 पंख वाले और 30 लीटर बॉडी पेंट का उपयोग किया जाता है।