6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लंदन: अंडरग्राउंड ट्रेन में धमाका, 20 लोग जख्मी, पुलिस ने बताया आतंकी हमला

ट्रेन धमाके में कई लोगों के चेहरे झुलस गए हैं, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dharmendra Chouhan

•

Updated: 16 Sep 2017, 11:22 AM IST

Explosion underground train

लंदन. दक्षिण लंदन की अंडर ग्राउंड ट्रेन में धमाका हुआ है।इस घटना में कई लोगों के चेहरे झुलस गए हैं और 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्लास्ट पर्ससंस ग्रीन इलाके में हुआ है। यह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला माना जाता है। जानकारी मिलने के बाद आपातकालीन सेवाएं देनी वाली सभी एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। लंदन की मीडिया के मुताबिक पुलिस इस घटना को आतंकी हमले से भी जोड़ के देख रही है और आतंकी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। उसमें एक बाल्टी जैसी चीज में आग जलती दिखाई दे रही है। तस्वीरों में पास में एक बैग भी दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि बाहर के कोई विस्फोटक जैसी चीज फेंकी गई जिससे धमाका हो गया।

अचानक ब्लास्ट हुआ और ट्रेन रुक गई

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एंबुलेंस और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। लंदन के मेयर सादिक खान ने ट्विट कर कहा है कि वो पुलिस और आपतकालीन सेवाओं के संपर्क में हैं। पीडि़त लोगों ने सोशल मीडिया से हादसे की जानकारी पहुुचाई है। उन्हेांने लिखा है कि अचानक ब्लास्ट हुआ और ट्रेन रुक गई। प्रशासन से जुड़े एक व्यक्ति ने बताया कि हमें सुबह 8.21 बजे (वहां के समय अनुसार) पर स्टेशन पर आग लगने की खबर मिली थी। इससे पहले भी अंडर ग्राउन टे्रन में आतंकी विस्फोट हो चुके हैं। 7 जुलाई 2005 को लंदन में हुए सीरियल ब्लास्ट में करीब 52 लोग मारे गए थे और 770 से ज्यादा घायल हुए थे। हमलावरों ने लंदन मेट्रो की 3 भूमिगत ट्रेनों में धमाका किया था। इसके करीब एक घंटे बाद चौथे हमलावर ने एक डबल-डेकर बस में खुद उड़ा लिया था। यह हमले ब्रिटेन के इतिहास में हुए सबसे घातक आतंकी हमलों में एक थे।

ब्रिटेन में कब-कब हुए बड़े आतंकी हमले -
23 मई 2017
ब्रिटेन के मैनचेस्टर अरीना में अमेरिकी पॉप सिंगर आरियाना ग्रांडे के कार्यक्रम के दौरान हुए ब्लास्ट में 22 लोगों की मौत हो गई और 59 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने इसे आतंकी हमला बताया।

22 मार्च 2017
वेस्टमिंस्टर पर हुए इस हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत 5 लोग मारे गए और 20 घायल हुए। हमलावर खालिद मसूद ने भीड़ पर गाड़ी चढ़ा दी थी।

दिसंबर 2015
लिटनस्टोन ट्यूब स्टेशन पर एक हमलावर ने 3 लोगों को चाकू मार दिया। हमलावर ने वारदात को अंजाम देने से पहले कहा कि वह सीरिया का बदला ले रहा है।

7 जुलाई 2005
लंदन में हुए सीरियल ब्लास्ट में52 लोग मारे गए और 770 से ज्यादा घायल हुए। हमलावरों ने लंदन मेट्रो की 3 भूमिगत ट्रेनों में धमाका किया।

फरवरी 1991
आईआरए के हमले की इस कोशिश में तत्कालीन प्रधानमंत्री जॉन मेजर और प्रमुख कैबिनेट मंत्री बाल-बाल बचे। इसमें डाउनिंग स्ट्रीट पर मोर्टार से हमला किया गया था। 3 में से एक मोर्टार बम इमारत के पीछे स्थित बगीचे में गिरा और अपने निशाने से केवल 15 मिनट की दूरी पर फट गया।

अक्टूबर-नवंबर 1974
ब्रिटिश पब्स में हुए धमाकों में 28 लोग मारे गए थे और 200 से भी ज्यादा लोग घायल हुए। इन हमलों को आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने अंजाम दिया था।