यूरोप

रूस की 16 हज़ार करोड़ की सम्पत्ति हुई अवरूद्ध, इस यूरोपीय देश ने किया कारनामा

Russian Assets Seized: हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार रूस की 16 हज़ार करोड़ से ज़्यादा की सम्पत्ति एक ही देश ने अकेले अवरूद्ध कर दी है। पर किस देश ने? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2022, 6:04 PM IST
russian_assets_seized.jpg
Russian Assets Seized

इस साल 24 फरवरी को रूस (Russia) ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला शुरू किया था, जो अभी भी जारी है। कुछ दिनों में यूक्रेन पर कब्ज़ा करने की योजना में तो रूस पूरी तरफ से असफल रहा ही, साथ ही अपने ही देश के नागरिकों में भी विद्रोह का सामना रूस की सरकार को करना पड़ रहा है। वहीँ लगभग 9 महीने से चल रहे युद्ध के कारण रुसी सेना का मनोबल भी कमज़ोर हो गया है। पर इतना ही नहीं, युद्ध के दौरान कई देशों ने रूस पर आर्थिक प्रतिबंध भी लगा दिए, जिससे उन देशों में रूस की सम्पत्ति भी अवरूद्ध (Freeze) कर दी है। इसका मतलब है कि रूस उस देश में अपनी सम्पत्ति का इस्तेमाल किसी भी काम में नहीं कर सकता।

यह काम करने में कई देश इस लिस्ट में शामिल हैं, पर एक देश ने अकेले ही रूस की 18 बिलियन पाउंड्स (16 हज़ार करोड़ से भी ज़्यादा) की सम्पत्ति अवरूद्ध कर दी है।


इंग्लैंड ने किया कारनामा

रूस की 18 बिलियन पाउंड्स (16 हज़ार करोड़ से भी ज़्यादा) की सम्पत्ति अवरूद्ध करने का काम इंग्लैंड (England) ने किया है। इससे इंग्लैंड द्वारा अवरुद्ध सम्पत्ति और प्रतिबंध के मामले में लीबिया (Libya) और ईरान (Iran) को पीछे छोड़कर रूस इस लिस्ट में सबसे आगे निकल गया है। इस बारे में इंग्लैंड के ट्रेज़री विभाग में एक जूनियर सरकारी मंत्री एंड्र्यू ग्रिफिथ ने बात करते हुए कहा, "हमने रूस पर बहुत ही कड़े प्रतिबंध लगाए हैं और इससे उनकी युद्ध की क्षमता कमज़ोर हो गई है। हमारा संदेश साफ है, हम पुतिन को उनकी युद्ध में मंसूबों में कामयाब नहीं होने देंगे।

किसे किया टारगेट?

इंग्लैंड ने अब तक रूस के 1,200 से ज़्यादा व्यक्तियों और 120 से ज़्यादा संस्थाओं पर सम्पत्तियों से जुड़े अवरुद्ध प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें मुख्य रूप से प्रमुख राजनेताओं, बड़े व्यवसायियों और बड़ी कंपनियों को टारगेट किया गया है।

यह भी पढ़ें- मालदीव की राजधानी में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 की मौत, भारतीय उच्चायोग ने जताया दुःख

Published on:
Also Read
View All
पोलैंड में क्यों भड़की हिंसा? विदेश यात्रा रोक बीच रास्ते से लौटे राष्ट्रपति, कोर्ट के बाहर पुलिस तैनात

रूस ने 15 दिन में यूक्रेन के पावर ग्रिड पर किए 30 हमले, जेलेंस्की ने अमेरिका से मांगीं प्रति माह 100 पैट्रियट मिसाइलें

यूक्रेन के कीव में यूनिवर्सिटी पर रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला, मलबे में दबे कई लोग, जेलेंस्की ने मांगी एयर डिफेंस मदद

रूस से बातचीत पर जेलेंस्की की अमेरिका को दो टूक, बोले- पाबंदियां हटाकर पुतिन से मिलना बड़ी भूल, जमीन की अदला-बदली नहीं होगी

फ्रांस और स्पेन में हिंसक प्रदर्शन: पेरिस में चले आंसू गैस और वाटर कैनन, बार्सिलोना में जलाई दुकानें, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार