31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर महीने 1 लाख भारतीयों को वीज़ा देगा अमरीका, जानिए वजह

US Visa To Indian Applicants: अमरीका अब हर महीने 1 लाख भारतीय आवेदकों को वीज़ा देने की तैयारी में है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 10 Nov 2022, 5:02 PM IST

american_visa.jpg

American Visa

यूँ तो अमरीका का वीज़ा हासिल करना आसान नहीं होता। पर अब अमरीका खुद हर महीने 1 लाख भारतीय आवेदकों को वीज़ा देने की तैयारी में है। जी हाँ, आपने बिलकुल सही पढ़ा। अमरीका ऐसा ही करने जा रहा है। इस बात की जानकारी अमरीकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। इस वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि अमरीकी वीज़ा के लिए अगले साल के अगस्त तक लगभग 12 नए लाख भारतीय आवेदक होंगे, जिन्हें अगस्त तक ही हर महीने 1 लाख वीज़ा उपलब्ध करवाए जाएंगे।


भारतीय आवेदक हैं शीर्ष प्राथमिकता

अमरीकी दूतावास के वरिष्ठ अधिकारी ने इस विषय में बयान देते हुए बताया कि वीज़ा वितरण के लिए भारतीय आवेदक, अमरीका की शीर्ष प्राथमिकता हैं। इस अधिकारी ने यह भी बताया कि अमरीका इस मामले में अगले साल के मध्य तक कोरोना से पहले की स्थिति में पहुँच सकता है।


यह भी पढ़ें- "यह मुश्किल समय है" क्यों कहा Elon Musk ने ऐसा, वर्क फ्रॉम होम पर भी की बात

भारत पहुँच सकता है दूसरे स्थान पर

इस समय सबसे ज़्यादा अमरीकी वीज़ा पाने वाले आवेदकों की लिस्ट में मैक्सिको और चीन के बाद भारत का तीसरा स्थान है। पर जल्द ही चीन को पीछे छोड़कर भारत इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ सकता है।

यह भी पढ़ें- Twitter पर लॉन्च हुआ नया फीचर, Elon Musk ने कुछ घंटों में ही किया यह अंजाम