28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मालदीव की राजधानी में लगी भीषण आग, 9 भारतीयों समेत 10 की मौत, भारतीय उच्चायोग ने जताया दुःख

Maldives Fire: मालदीव की एक बिल्डिंग में हाल ही में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें से 9 भारतीय थे।

less than 1 minute read
Google source verification
maldives_fire.jpg

Maldives Fire

मालदीव (Maldives) में एक बड़ी दुर्घटना का मामला सामने आया है। राजधानी माले (Malé) में स्थित एक बिल्डिंग में अचानक भीषण लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार इन 10 मृतकों में से 9 भारतीय मूल के प्रवासी मज़दूर थे, जो मालदीव में मज़दूरी करके अपना गुज़ारा कर रहे थे। अन्य शख्स बांग्लादेश से प्रवासी मज़दूर था। इसके अलावा कई लोग इस दुर्घटना में घायल भी हुए।


कैसे लगी आग?

रिपोर्ट के अनुसार जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लोर पर एक गैरेज है, जिसमें वाहनों की रिपेयरिंग की जाती है। इसी गैरेज में लापरवाही से आग लग गई, जो जल्द ही पूरी बिल्डिंग में फैल गई। हालांकि फायर-ब्रिगेड ने मौके पर पहुँच कर आग को काबू कर लिया, पर तब तक जान-माल का काफी नुकसान हो चुका था।


दुर्घटना की जाँच हुई शुरू

मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने इस दुर्घटना के बारे में बयान देते हुए कहा, "राजधानी की एक बिल्डिंग में लगी आग की दुर्घटना बेहद ही दुःखद है। इसमें कई लोगों की जान गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी पूरी सांत्वना है। इस मामले की जाँच शुरू हो गई है।"

भारतीय उच्चायोग है मालदीव के सरकारी अधिकारियों के सम्पर्क में

मालदीव में भारतीय उच्चायोग ने इस दुर्घटना के बारे में बयान देते हुए कहा, "माले में हुई दुःखद आग लगने की घटना जिसमें कई भारतीयों की मौत हो गई है, से हमें बहुत ही दुःख हुआ है। इस पूरे मामले में हम मालदीव के सरकारी अधिकारियों के सम्पर्क में हैं।"