परीक्षा

BSF हेड कांंस्टेबल की Answer key जारी, जल्दी चेक करें

Border Security Force ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है.
2 min read
• •
Updated: 23 Jun 2023, 3:30 PM IST
BSF हेड कांंस्टेबल की Answer key जारी, जल्दी चेक करें
BSF हेड कांंस्टेबल की Answer key जारी, जल्दी चेक करें

बार्डर सिक्युरिटी फोर्स Border Security Force ने हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल भर्ती एग्जाम की आंसर की जारी कर दी है, जिन कैंडिडेट्स ने ये एग्जाम दी थी, वे बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर अपने आंसर चेक कर लें, अगर कोई दिक्कत नजर आती है, तो साइट पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

17 और 18 जून को हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पद के लिए बीएसएफ द्वारा एग्जाम ली गई थी, इस एग्जाम की आंसर की 23 जून को जारी कर दी गई है, आप इसे बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं, अगर आपको इस आंसर की में दिए गए आंसर से संबंधित कोई आपत्ति है, तो आप 25 जून से पहले अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। अन्यथा इसके बाद आपका रिजल्ट आ जाएगा, फिर आपके द्वारा की गई कोई भी आपत्ति मान्य नहीं होगी।

सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ द्वारा 323 पदों के लिए इसी माह एग्जाम की गई थी, जिसमें हेड कांस्टेबल के पद के लिए हजारों कैंडिडेट्स ने एग्जाम दी थी। आंसर की डाउनलोड करने के लिए आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर rectt.bsf.gov.in क्लिक करें, फिर आंसर की लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद अपने रोल नंबर के माध्यम से लॉगिन कर आंसर की डाउनलोड कर लें, आप आंसर की डाउनलोड होने के बाद अपने द्वारा लिखे गए आंसरों से आंसर की में दिए गए आंसर का मिलान कर सकते हैं। इसी आपको किसी प्रकार की कोई आपत्ति है, तो आप तुरंत ही वेबसाइट के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा दें।

यह भी पढ़ें :

Updated on:
23 Jun 2023, 3:30 PM IST
Published on: