फर्रुखाबाद

एनकाउंटर अपडेट: नाबालिग बच्चियों को बनाता था शिकार, मृतक पर कई मुकदमे दर्ज

50 thousand bounty criminal killed in police encounter फर्रुखाबाद में आज सुबह हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी वांछित अभियुक्त को मार गिराया गया। जिसकी तलाश में पुलिस की कई टीम में लगी थी। एसपी ने घटना के संबंध में जानकारी दी।‌
2 min read
Feature image

50 thousand bounty criminal killed in police encounter फर्रुखाबाद में एनकाउंटर में मार गिराए गए अधेढ़ का अपराधिक इतिहास है। एसपी ने बताया कि मृतक साइको है। जो नाबालिग बच्चियों को अपनी हवस का शिकार बनाता था। इसके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। जिसमें अपहरण और हत्या के मामले शामिल है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेरेबंदी

फर्रुखाबाद में आज शुक्रवार की सुबह हुई मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी को मार गिराया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने इनामी अभियुक्त को मृत घोषित किया। मृतक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में वांछित था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक जिला अस्पताल पहुंच गए। जहां उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में वांछित अभियुक्त को गोली लगी। जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। मृतक अभियुक्त के खिलाफ हत्या, दुष्कर्म के मामले दर्ज थे। घटना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र की है।

आज भोर पहर हुई मुठभेड़

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मनु पुत्र लटूरी निवासी पखना मोहम्मदाबाद मार गिराया। जिसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई थी। मनु के खिलाफ मोहम्मदाबाद थाना में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। अपने को पुलिस से घिरा देख मनु ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मनु को गोली लगी। जिसे लोहिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या कहती है पुलिस अधीक्षक?

पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई में 50 हजार के इनामी अभियुक्त को गोली लगी। जिसे अस्पताल ले जाया गया। श जहां डॉक्टर उन्हें उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के खिलाफ 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज था। इसके अतिरिक्त भी हत्या आदि के मामले दर्ज थे। ‌

क्या थी घटना?

बीते 27 जून को मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में हृदयविदारक घटना हुई थी। जब ननिहाल आई 8 साल की बच्ची गायब हो गई थी। जिसका शव मैनपुरी के भोगांव में 28 जून को बरामद किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई टीम में लगाई गई थी।

Updated on:
18 Jul 2025 02:20 pm
Published on:
18 Jul 2025 08:36 am