फर्रुखाबाद

अभिनेत्री पिया बाजपेई ने कोविड संक्रमित भाई के लिए लगाई थी मदद की गुहार, हुई देर, हो गया निधन

Actress Pia Bajpai brother dies due to corona in farrukhabad. फर्रुखाबाद में ऑक्सीजन की कमी व वेंटीलेटर न मिलने से अभिनेत्री पिया बाजपेई के कोरोना संक्रमित भाई की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 5 May 2021, 9:36 PM IST
Pia Bajpai
Pia Bajpai

फर्रुखाबाद. Actress Pia Bajpai brother dies due to corona in farrukhabad. फर्रुखाबाद में ऑक्सीजन की कमी व वेंटीलेटर न मिलने से अभिनेत्री पिया बाजपेई के कोरोना संक्रमित भाई की मौत हो गई। अभिनेत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। इससे एक दिन पहले उन्होंने फर्रुखाबाद के कायमगंज में अपने भाई के लिए ऑक्सीजन व वेंटिलेटर से लैस बिस्तर की मांग करते हुए सोशल मीडिया पर गुहार लगाई थी, लेकिन समय की कमी के कारण भाई की मौत हो गई। अभिनेता विनीत कुमार सिंह, दानिश हुसैन, फिल्म निर्माता ओनिर और निर्माता गुनीत मोंगा जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने वाजपेई के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्य रूप से तमिल और तेलुगु सिनेमा में काम करने वाली अभिनेत्री पिया बाजपेई ने ट्विटर पर एक जीवन रक्षक संदेश (एसओएस) पोस्ट किया था और कहा था कि उन्हें फौरन वेंटिलेटर से लैस बिस्तर की जरूरत है, क्योंकि उनका भाई मर रहा है। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उनका भाई कोविड-19 से संक्रमित है या नहीं।

27 वर्षीय अभिनेत्री ने लिखा, “मुझे उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले के कयामगंज ब्लॉक में मदद की तत्काल जरूरत है। वेंटिलेटर से लैस एक बिस्तर चाहिए। मेरा भाई मर रहा है। कोई जानकारी हो तो मदद करें। अगर आप किसी को जानते हैं तो कृपया संपर्क करें... हम पहले से ही मुश्किल में हैं.” करीब दो घंटे बाद, उन्होंने ट्वीट किया, “ मेरे भाई का निधन हो गया है।”

यूपी में बढ़ रहे मामले-

कई दिनों से कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामलों वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश भी शामिल है। सरकारी बयान के मुताबिक, प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 31165 मामले आए थे 357 लोगों की मौत हुई है।

Updated on:
5 May 2021, 9:36 PM IST
Published on: