Husband and wife murdered in Farrukhabad: फर्रुखाबाद में पति-पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई हत्याकांड की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
Farrukhabad murder: फर्रुखाबाद में एक हृदयविदारक घटना हुई। जिसमें दिनदहाड़े वृद्ध पति-पत्नी की नृशंस हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब दोपहर में दूधवाला देने के लिए आया। उसने मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कायमगंज थाना क्षेत्र की है।
दूध वाले ने घटना की जानकारी लोगों को दी
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के कायमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कूचा गंगा दरवाजा निवासी 75 वर्षीय पुरुषोत्तम कौशल और उनकी पत्नी 72 वर्षीय पुष्पा देवी की घर के अंदर ही निर्मम हत्या कर दी गई। पुरुषोत्तम कौशल के लड़के बच्चे नहीं थे। उन्होंने एक बेटी को गोद लिया था, जिसकी भी शादी 6 महीने पहले हो चुकी थी। घर में कोई किरायेदार भी नहीं था। लोगों का कहना था कि उनका किसी से कोई विवाद भी नहीं था। पुरुषोत्तम की गला कसकर हत्या की गई जबकि पुष्पा देवी भारी वस्तु से चोट मार कर हत्या की गई।
बताया जाता है सुबह के समय झाड़ू पोछा करने वाली काम करके गई थी। उस समय तक सब कुछ ठीक था। लेकिन जब दूधवाला दूध देने आया तब घटना की जानकारी लोगों को हुई। हत्यारोपियों ने हत्या करने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। ज्वेलरी और नगदी गायब था। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है। जिसमें स्थानीय पुलिस के साथ सर्विलांस और एसओजी शामिल है। मामला हत्या से जुड़ा है। शीघ्र ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।