फर्रुखाबाद

दाना चक्रवाती तूफान का असर कानपुर मंडल के जिलों में क्या पड़ेगा? मौसम वैज्ञानिक ने बताया

भारत मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक ने 'दाना' चक्रवाती तूफान के विषय में भी जानकारी दी।

2 min read

भारत मौसम विभाग में मौसम को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार दाना गंभीर चक्रवाती तूफान बन चुका है। जिसके कारण हवा 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जिसका असर देश के पूर्वी क्षेत्र के समुद्री तट के राज्यों में पड़ा है‌। गंगा के तटीय क्षेत्रों में भी इसका काफी असर हुआ है। जहां भारी बारिश हुई है। सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल है। यहां की स्थिति बहुत खराब है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इसका असर कानपुर मंडल के जिलों में नहीं पड़ेगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा, फर्रुखाबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है। बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। फर्रुखाबाद में अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास बना है। जबकि न्यूनतम 21 डिग्री पहुंच रहा है। दिन और रात के मौसम में काफी अंतर है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद में 26 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दक्षिण और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Updated on:
25 Oct 2024 10:00 pm
Published on:
25 Oct 2024 09:59 pm
Also Read
View All

अगली खबर