फर्रुखाबाद

चलती बाइक पर रखा बैग फटा, भीषण विस्फोट में दो छात्रों के चिथड़े उड़े, तीसरा गंभीर रूप से घायल

Farrukhabad News Today Hindi: फर्रुखाबाद में चलती बाइक पर पटाखों का बैग फटने से दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
less than 1 minute read
farrukhabad bike firecracker explosion two students dead
चलती बाइक पर रखा बैग फटा | Image Source - 'X' @Bhupend

Bike firecracker explosion two students dead in Farrukhabad: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में एक बार फिर पटाखों से जुड़ा खौफनाक हादसा सामने आया है। राजेपुर थाना क्षेत्र के कपिल रोड पर चलती बाइक पर रखे पटाखों के बैग में अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयंकर था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो छात्रों के चिथड़े हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीसरे छात्र को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया।

मौके पर हुई दो दोस्तों की मौत

विस्फोट की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में पड़ गए। तुरंत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। तीनों छात्रों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दो छात्रों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घायल तीसरे छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानकों की अनदेखी बड़े हादसों का कारण

यह घटना इस बात की ओर इशारा करती है कि प्रदेश में पटाखों का अवैध भंडारण और असुरक्षित परिवहन लगातार जारी है। हाल ही में कानपुर और गोरखपुर में भी इसी तरह के विस्फोट और आग लगने की घटनाएं हुई थीं, जिनमें लोगों की जान और संपत्ति को खतरा हुआ। विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, त्योहारों के मौसम में यह खतरा और बढ़ जाता है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी बड़े हादसों का कारण बनती है।

स्थानीय प्रशासन ने दी चेतावनी

फर्रुखाबाद प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अवैध रूप से पटाखों का भंडारण या परिवहन न करें। उन्होंने सुरक्षा नियमों का पालन करने और बच्चों को पटाखों से दूर रखने की भी सलाह दी है।

Also Read
View All
पुलिस के एनकाउंटर का खौफ! फर्रुखाबाद में परिवार समेत SP ऑफिस पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला- अब जेल भेज दो

Farrukhabad: दावा- झोलाछाप 80 फीसदी मरीजों को दे रहे एनेस्थीसिया! 2 महीने के अंदर 4 प्रसूताओं की ऑपरेशन के बाद मौत

‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप