फर्रुखाबाद

आखिर क्यों हाथ में पैंट लेकर दुल्हन लेने निकला दूल्हा ?

विवाह हो या निकाह, शानदार लिबास पहनना, खुद को बेहद खूबसूरत दिखाना हर दूल्हे और दुल्हन का सपना होता है।

2 min read
farukhabad.jpg

फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। कोरोना से कुछ राहत मिली तो इनदिनों राज्य के कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं। फर्रुखाबाद जिले के कई इलाके इन दिनों बाढ़ की जद में हैं। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दूल्हा बाढ़ वाले इलाके को पैदल पार कर रहा है। इस दौरान वह अपना पैंट निकाल कर अपने हाथ में लिए हुए है। इन दिक्कतों को पार करने के बाद दूल्हे ने अपने पैंट और सेहरा पहन लिया और निकल गया अपनी दुल्हन को लेने।

पैंट निकाल कर पार किया बाढ़ का पानी

जिले का बिलावलपुर इलाका इनदिनों बाढ़ की चपेट में है। इसी वजह से दूल्हे ने पैंट हाथ में लेकर पैदल बाढ़ का पानी पार किया। निकाह में शामिल होने जा रहे सभी लोग भी इसी तरह बाढ़ के पानी में चलकर गांव बिलावलपुर तक पैदल गए। बिलावलपुर पहुंचने के बाद दूल्हे को पैंट और सेहरा पहनाया गया। जिसके बाद दूल्हा अपने परिजनों के साथ दुल्हन लेने निकल पड़ा। बारात पहुंचने के बाद धूमधाम से निकाह हुआ।

बाढ़ ने बरपाया कहर

कुदरत के सामने किसी का जोर नहीं चलता है। विवाह हो या निकाह, शानदार लिबास पहनना, खुद को बेहद खूबसूरत दिखाना हर दूल्हे और दुल्हन का सपना होता है। फर्रुखाबाद जिले में बाढ़ इस तरह कहर बरपा रही है कि लोगों को अब शादी विवाह में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ ऐसी ही तस्वीर गांव पंखिया नगला में देखने को मिला।

टोकरी में सेहरा, हाथ में पैंट

पंखिया गांव का रहने वाले दूल्हे को भी बाढ़ के कहर का सामना करना पड़ा। टोकरी में सेहरा, हाथ में पैंट लेकर दूल्हा घर से निकला तो बारातियों को दो-दो फीट पानी में चलना पड़ा। बाढ़ की वजह से दूल्हा बगैर पैंट और सेहरे के घर से निकला। बरातियों ने भी आधे कपड़ों में बाढ़ के पानी के बीच दूसरे गांव तक पैदल गए। बाढ़ वाले इलाके से निकले के बाद दूल्हे को पैंट व सेहरा पहनाया गया फिर बारात उन्नाव के लिए रवाना हो गई।

दरअसल, मऊदरवाजा थाना इलाके के गांव पंखिया नगला के यासीन खां ने बेटे मोहसिन का निकाह जनपद उन्नाव के शुक्लागंज में तय किया गया था। काजी ने निकाह के लिए मंगलवार की तारीख तय की। लेकिन न तो दूल्हे को पता था और न दुल्हन को कि इस तारीख को दोनों को बाढ़ का सामना करना होगा। इन दिनों गांव में बाढ़ का पानी भरा है।

Published on:
04 Aug 2021 05:02 pm
Also Read
View All
‘राम मंदिर में चोरी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए बेटी को बना रहे निशाना’, भाजपा पर भड़कीं डिंपल यादव

टूटा कूल्हा, भरी दोपहर और हाथ में छाता, फर्रुखाबाद में पेंशन के लिए 73 साल की बुजुर्ग दादी को ठेले पर लिटाकर बैंक पहुंचा पोता

फर्रुखाबाद में रेलवे लाइन के नीचे विद्युत केबल डालने का मामला: विभागीय अधिकारियों को नोटिस से मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद: इटावा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीएनजी गैस कंटेनर में लीकेज से अटकी सांसें, यातायात रोका गया

प्रेमी से मिलने घर से निकली नाबालिग, ई-रिक्शा चालक ने ‘कोठे’ पर उतारा, 7 दिन तक कैद रही