
Farrukhabad rain alert today and tomorrow मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार 18 से 20 सितंबर के बीच आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कहीं-कहीं बूंदाबादी तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। कानपुर मंडल के जिले इटावा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, औरैया में आज बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। बीच-बीच में तेज धूप भी निकाल सकती है। आज 18 और कल 19 सितंबर को भी बारिश होने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि हवाओं का रख अब दक्षिण पश्चिम दिशा से हो गया है। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। धूप बढ़ने से उम्र भरी गर्मी और हीट इंडेक्स भी बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आज फर्रुखाबाद में छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह से ही बारिश होने की जानकारी दी गई है। रात में आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार करीब 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रात में आसमान साफ रहेगा। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 20 सितंबर का तापमान 26 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 22 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 21 और सोमवार 22 सितंबर का तापमान 26 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। मंगलवार 23, बुधवार 24 और गुरुवार 25 सितंबर का तापमान 26 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। बारिश नहीं होगी।