फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में आज झमाझम बारिश का अलर्ट, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

Farrukhabad today heavy rain alert आईएमडी मौसम विभाग ने बहु मौसम वैज्ञानिक चेतावनी जारी की है जिसके अनुसार अगले 7 दिनों तक कभी रुक-रुक कर तो कभी जोरदार बारिश हो सकती है। जानें 11 सितंबर तक के मौसम का हाल-
2 min read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 7:49 AM IST
फर्रुखाबाद में भारी बारिश की संभावना (फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब)

Farrukhabad today heavy rain alert आईएमडी ने बहु मौसम वैज्ञानिक चेतावनी जारी की है जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश का असर मैदानी भागों में भी दिखाई पड़ेगा। अगले 7 दिनों तक अधिकांश स्थानों पर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज जोरदार बारिश होने की संभावना है। बादल गुजरने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन भी सुबह के समय गरज चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। अगले बुधवार तक रुक रुक कर कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश हो सकती है।

कैसा रहेगा फर्रुखाबाद आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का सुबह से ही बदल गरजने के साथ आकाशीय बिजली करने की चेतावनी दी गई है। इस दौरान झमाझम बारिश हो सकती है। 100 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाई मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है। बादलों की गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 70‌‌ प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 5 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बादल गरजने और आंधी चलने का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आंधी भी चलने का पूर्वानुमान है। 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बूंदाबांदी होने की संभावना है।

कैसा रहेगा 8 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार 6 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 65 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रविवार 7 सितंबर को 26 से 32 डिग्री तापमान के बीच 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 8 सितंबर को 26 से 33 डिग्री तापमान के बीच 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 11 सितंबर तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 9 सितंबर को 27 से 33 डिग्री तापमान के बीच 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। 10 सितंबर बुधवार को 27 से 33 डिग्री तापमान के बीच 30 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है और गुरुवार 11 सितंबर को 26 से 33 डिग्री तापमान के बीच 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

Updated on:
4 Sep 2025, 7:49 AM IST
Published on: