फर्रुखाबाद

एक ने कहा- …मैं आतंकवादी हूं, दूसरा टावर पर चढ़कर बोला- मेरी बीवी को बुलाओ

Farrukhabad crime news फर्रुखाबाद में एक युवक अपनी पत्नी के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। वहीं एक युवक अपने आप को आतंकवादी बता रहा है। दोनों ही मामले में पुलिस ने कार्रवाई की। ‌
2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका और वायरल वीडियो
फोटो सोर्स- पत्रिका और वायरल वीडियो

Farrukhabad crime news: फर्रुखाबाद में पत्नी के कारण एक युवक हाई टेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझने का प्रयास किया। लेकिन युवक नहीं माना। मां ने भी समझाया। दमकल विभाग की गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। मामला जहानगंज थाना क्षेत्र का है। वहीं एक वीडियो में एक युवक अपने आप को आतंकवादी बता रहा है। कह रहा है कि अगर तुम बदमाश हो तो क्या हुआ हम भी वह हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस में कार्रवाई की। बताया गया कि युवक के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसने माफीनामा भी लिखा है। ‌

युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ा

उत्तर प्रदेश के जहानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में निवासी रवि अपनी पत्नी के लिए हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। देखते-देखते वह 50 फीट ऊपर पहुंच गया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर जहानगंज थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ पहुंच गए, उन्होंने समझाने का प्रयास किया। लेकिन युवक नहीं माना।

दमकल विभाग को भी मौके पर बुलाया गया

इसी बीच रोती-बिलखती मां भी मौके पर पहुंच गई। उसने भी रवि को समझने का प्रयास किया। बोली, "बेटा, नीचे उतर आओ।" इस दौरान मां रोती रही, लेकिन रवि नहीं माना। वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। अंत में दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई और उन्हें मौके पर बुलाया गया। सभी ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक था कि अपनी जिद पर अड़ा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा गया।

मैं आतंकवादी हूं- वीडियो वायरल

फर्रुखाबाद में एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक खुद को आतंकवादी बता रहा है। वायरल वीडियो में युवक कह रहा है कि अगर तुम बदमाश हो तो क्या हुआ? हम भी वह हैं जिसे जमाना आतंकवादी कहता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और युवक को बीएनएस की धारा में चालान किया। इसके साथ ही युवक ने माफीनामा भी लिख कर दिया है। फर्रुखाबाद पुलिस ने बताया कि माफीनामे में युवक ने लिखा है कि भविष्य में वह इस प्रकार की रील नहीं बनाएगा।

Updated on:
24 Mar 2026 12:48 pm
Published on:
24 Mar 2026 12:48 pm