UP weather update मौसम विभाग के अनुसार 3 मार्च के बाद तापमान में वृद्धि नजर आएगी। इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। दिन में तेज धूप निकलेगी। लोगों को गर्मी का एहसास होगा।
UP weather update आईएमडी ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट किया है। जिसके अनुसार इस महीने तापमान 35 डिग्री पहुंचने की संभावना है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। तीन मार्च को बढ़ते तापमान में कमी आएगी। लेकिन इसके बाद तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। दिन में तेज चमकदार धूप निकलेगी। जिससे गर्मी बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आगामी तीन मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 7 मार्च से तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू होगा। जो 30 डिग्री से शुरू होकर 35 डिग्री तक पहुंचेगी।
मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आगामी तीन मार्च सोमवार को आसमान साफ रहेगा। तेज धूप निकलेगी। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात का तापमान 16 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री रहने का अनुमान है। बुधवार 5 मार्च का तापमान 13 से 25 डिग्री, गुरुवार 6 मार्च को 11 से 27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। शुक्रवार 7 मार्च से तापमान बढ़ने लगेगा। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने का अनुमान है। 8 मार्च शनिवार का तापमान 13 से 30 डिग्री, रविवार 9 मार्च का तापमान 15 से 32 डिग्री, सोमवार 10 मार्च 17 से 33 डिग्री और मंगलवार 11 मार्च का तापमान 19 से 35 डिग्री के बीच रहेगा। 11 मार्च तक बारिश कोई संभावना नहीं है