आईएमडी ने हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार राजस्थान की तरफ से आने वाली पछुआ हवाओं के कारण भीषण गर्मी पड़ेगी। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित होगा।
आईएमडी ने पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार राजस्थान की तरफ से आने वाली हवाएं गर्मी को और बढ़ाएंगी। तापमान भी बढ़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि गंगा के मैदानी भागों में भीषण गर्मी पड़ेगी। बच्चों-बूढ़ों को सलाह दी जाती है कि 10 बजे से लेकर 2 बजे तक धूप में ना निकले। यदि निकलते भी हैं तो पानी पीकर निकलें। इसके साथ ही पानी लेकर के भी निकलें। छाता का प्रयोग अवश्य करें। खुले धूप के नीचे जाने से बचें। मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों तक आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से दो-तीन डिग्री अधिक रहने के आसार हैं। तेज हवा भी चल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में अधिकतम तापमान 42 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गर्म हवाएं चलने की संभावना है। सूरज की तेज करने लोगों को परेशान करेंगी। आसमान से जैसे आग की बारिश हो रही हो।
रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।