फर्रुखाबाद

गंदी फिल्म देखकर बीवी के साथ करता था वैसी ही हरकतें और फिर एक दिन…

वो मासिक धर्म से थी। शारीरिक संबंध बनाने से पति को मना किया। लेकिन वो नहीं माना।

2 min read
biwi se unnatural rape
पोर्न देखकर बीवी के साथ करता था वही सारी हरकतें और फिर एक दिन...

फर्रूखाबाद. वो मासिक धर्म से थी। शारीरिक संबंध बनाने से पति को मना किया। लेकिन वो नहीं माना। उसने जबरन महिला से अप्राकृतिक मैथुन किया। ऐसा वो कई दिनों तक करता रहा। विरोध करने पर पीड़िता को ऐसे मकान में बंद कर दिया, जहां शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी। पीड़िता ने पति की यातनाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति पोर्न फिल्म देखकर वही सारी हरकतें करता था।

मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का है। यहां एक अय्याश पति अपनी बीवी से जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता था। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया है कि 15 मई 2017 को उसका विवाह अनुज के साथ हुआ था। ढाई लाख रुपयों की मांग को लेकर वह उसे प्रताड़ित करता था। उसके लिये मारपीट आम बात हो गई थी। 3 जुलाई 2017 को जब पीड़िता का भाई बहन के घर आया तब भी उसने महिला की पिटाई की और उसे घर से निकाल दिया। पीड़ित युवती ने 5 मई 2018 को विधिक सेवा प्राधिकरण में दहेज को लेकर पति यातनाओं की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राधिकरण ने 28 मई को अनुज को आदेश दिया कि पत्नी को ससुराल लेकर आये।

रात 11 बजे खेतों में ले जाता था पत्नी को
अनुज 5 जून को दोस्त के साथ ससुराल जाकर पत्नी को विदा करा लाया। उसने कहा कि जो अभी तक हुआ, वह आगे नहीं होगा। लेकिन वह सुधरा नहीं। उसने पत्नी को लाकर ऐसे मकान में बंद कर दिया, जहां न तो शौचालय की व्यवस्था थी और न ही लेटने की। पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोजाना रात 11 बजे उसे खेतों में शौच कराने ले जाता था और फिर लाकर मकान में बंद कर देता था।

रोजाना बनाता था अप्रकृतिक संबंध
पुलिस रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया कि उसका मासिक धर्म चल रहा था, इसलिये उसने शारीरिक सम्बन्ध बनाने से मना कर दिया। इस पर पति ने उसे मारापीटा और जबरन गलत काम किया। ऐसा उसने कई बार किया। विरोध करने पर भद्दी गालियां दीं।

बीवी को मारापीटा और घर से भगा दिया
आरोपी ने पीड़िता को धमकी देते हुए कहा कि अब मैं तेरे साथ रोजाना यही काम करूंगा, देखता हूं कौन मना करेगा। वह रोज उससे अप्राकृतिक संबंध बनाता था, जिससे वह मरणासन्न हो गई। पीड़िता ने बताया कि बीते 10 जून को पति ने लात घूसों से उसकी पिटाई की और कुंडल, मंगलसूत्र, अंगूठी, नाक की बाली, सगाई के कपड़े व मां के द्वारा दिये गये 2 हजार रुपये छीन लिये और मुझे मसेनी धर्म कांटे के पास छोड़ गया।

डीएम के आदेश के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट
मायके पहुंचकर पीड़िता ने मां को घटना बताई। इसके बाद परिजनों में दोबारा जिलाधिकारी से शिकायत दर्ज कराई। डीएम के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस ने ग्राम चांदपुर निवासी अनुज की पत्नी की रिपोर्ट दर्ज की है।

Updated on:
17 Jun 2018 07:15 am
Published on:
16 Jun 2018 02:45 pm