हमीरपुर. जिला अस्पताल के गेट से चार्जर के बहाने महिला को बाइक में बैठाकर ले जाने वाले मनचलों ने सिटी फारेस्ट के सन्नाटे में महिला के साथ छेड़खानी की। विरोध के बाद पीटने पर आमादा हो गए। बाद में महिला ने एक मनचले की चप्पलों, पत्थर और झांकड़ों से पिटाई करनी शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक मनचले को हिरासत में ले लिया है। अभी महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।