
कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर दोस्त की बीवी से किया रेप, महिला के होश में आते ही आरोपी ने फिर...
फर्रूखाबाद. जिले में एक दोस्त ने ही धोखे से दोस्त की पत्नी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी ने पहले तो कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दी। जब वो बेहोश हो गई तो उससे दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिपिंग बना ली। घंटों बाद जब महिला को होश आया तो वह अपनी हालत देखकर सन्न रह गई। उसके शरीर पर कपड़ों का नामो-निशान नहीं था, वो पूरी तरह से नग्न थी। पास ही में पति का दोस्त बैठा हुआ था। आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। पीड़िता ने एसपी कार्यालय में जाकर पति के दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता के पति का दोस्त सुजीत एक माह पूर्व शाम चार बजे कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेकर आया था। पीड़िता का पति बाहर गया हुआ था। उसने दोस्त की बीवी को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, वह जब बेहोश हो गई तो उसकी इज्जत तार-तार कर दी। इतना ही नहीं इस दौरान आरोपी ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया और आपत्तिजनक तस्वीरें भी खींचीं। होश में आने पर पीड़िता ने देखा कि वह बिल्कुल नग्न है और पति का दोस्त मोबाइल हाथ में लिये मुस्करा रहा है।
महीने भर तक करता रहा दुष्कर्म
रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता ने आपत्ति जताई और पति को बताने की बात कही तो आरोपी ने उसे मोबाइल में उसकी अश्लील वीडियो क्लिप दिखाई और कहा कि अगर किसी को बताया तो मैं यह वीडियो वायरल कर दूंगा। तुम्हें कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ूंगा। बदनामी के डर से पीड़िता खामोश रही और सुजीत उससे आये अवैध संबंध बनाता रहा। पीड़िता ने उसे 50 हजार रुपये लेकर वीडियो डिलीट करने की बात कही। आरोपी ने पैसे तो ले लिये, लेकिन वीडियो डिलीट नहीं किया।
बात मत बढ़ाओ, नहीं तो कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं बचोगी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी की ब्लैकमेलिंग से तंग होकर एक दिन अपनी मां को रो-रोकर आपबीती सुनाई। बेटी की बात सुनकर मां सन्न रह गई। मां ने आरोपी सुजीत से बात की तो उसने और उसकी पत्नी ने उलटे मां-बेटी को धमकाना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि बात आगे मत बढ़ाओ, इसमें तुम्हारी ही जिन्दगी खराब हो जायेगी। कही भी मुंह दिखाने काबिल नहीं बचोगी।
आरोपी के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
परेशान महिला ने एसपी कार्यालय में जाकर पूरी घटना बताई। एसपी ने तत्काल शहर कोतवाली के लिए आदेश कर दिया, जिसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
Updated on:
9 Jun 2018, 1:08 PM IST
Published on:
6 Jun 2018, 6:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.