2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रात में भाभी को अकेला देखकर बिगड़ी देवर की नियत, किया ऐसा काम

पति काम के सिलसिले में घर से बाहर था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

होशंगाबाद

•

image

Sandeep Nayak

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:31 PM IST

brother in law raped sister in law

होशंगाबाद। रात के समय घर में भाभी को अकेला देखकर देवर की नियत बिगड़ गई। फिर उसने ऐसा किया जिसके बारे में उसके भाई ने कभी नहीं सोचा होगा। आरोपी देवर की शादी अभी शादी नहीं हुई है और महिला का पति काम के सिलसिले में घर से बाहर था। कोतवाली पुलिस ने आदमगढ़ निवासी ललित राजौरिया के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपी रिश्ते में महिला का देवर है। वह अपनी भाभी को डरा-धमकाकर एक माह से दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार को पति अपनी पत्नी को लेकर कोतवाली थाने पहुंचा। कोतवाली पुलिस ने महिला के बयान के बाद आरोपी देवर ललित के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया।

डरा-धमका कर करता था जबरदस्ती
टीआई अनूप सिंह नैन ने बताया कि महिला ने रिपोर्ट लिखाई कि देवर ललित राजौरिया ऑटो चलाता है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। वह 5 अप्रैल 2018 से डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। बदनामी के डर से पीडि़ता ने यह कृत्य छिपाए रखा। बीती रात भी जब वह घर में अकेली थी उस समय भी उसने जबरदस्ती की थी। पति मिस्त्री का काम करते हैं और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद पति को जानकारी दी तो पति उसे साथ लेकर मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचे। पीडि़त महिला के बयान के बाद आरोपी ललित राजौरिया के खिलाफ धारा 376 आईपीसी का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। महिला ने बताया कि आरोपी देवर ऑटो चलाता है। अभी उसकी शादी नहीं हुई है।

नाबालिग से दुष्कर्म
इटारसी. धार्ई सौठियां गांव में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला हुआ है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पथरौटा पुलिस के अनुसार मंगलवार तड़के परिजनों ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। परिजनों ने बताया कि संजू प्रजापति के ईंट भट्टे पर उनकी नाबालिग पुत्री काम करती थी। उसके साथ संजू प्रजापति उम्र २५ वर्ष ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर आरोपी ने पहले ही रात में मारपीट का मामला दर्ज कराया था। नाबालिग के परिजनों के संजू प्रजापति से मारपीट की थी।