
Three Kanwariyas died in accident: फर्रुखाबाद में अलग-अलग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में देवर भाभी सहित तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। घटना के समय कावड़ यात्रा लेकर अपने साथियों के साथ जा रहे थे। रास्ते में बाइक सवार देवर भाभी को मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क की तरफ गिर गए। इसी बीच पीछे से आए ट्रक में दोनों को रौंद दिया। वहीं एक अन्य घटना में कांवर लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे युवक को ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से देवारा थाना क्षेत्र के खाकेलाल गांव से 30 कावड़ियों का जत्था कावड़ लेकर वाहन से निकला था। फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र स्थित हवाई पट्टी के पास एक एक मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार 16 वर्षीय ऋषभ और उसकी भाभी 30 वर्षीय गिरिजा देवी सड़क की तरफ गिर गए। उसी समय पीछे से आ रहे ट्रक में दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना में 15 वर्षीय पायल और 16 वर्षीय सागर भी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए मोहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
साथ चल रहे कांवड़ियों ने बताया कि वह सभी पांचाल घाट से कावड़ भर के निकले थे। मोहम्मदाबाद हवाई पट्टी के पास यह हादसा हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मोहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने बताया की शवों को कब्जे में लेकर फतेहगढ़ मर्चरी हाउस भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
एक अन्य घटना में कन्नौज के गुरसहायगंज थाना क्षेत्र के नंगा पुरवा गांव से करीब 35 लोगों का जत्था डाक कावड़ लेकर निकला था। सभी पांचाल घाट से जल भर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। रास्ते में 22 वर्षीय विवेक बाथम पानी की बोतल लेकर वापस जत्थे में शामिल होने के लिए आ रहा था। उसी समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस में घायल विवेक को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जत्थे में शामिल शिवम ठाकुर ने बताया की विवेक घर में सबसे बड़ा था। पिता की मौत पहले ही हो चुकी थी। विवेक घर की जिम्मेदारी उठा रहा था। घर में 12 वर्ष का एक छोटा भाई है। दोस्तों में बताया कि विवेक की शादी तय हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही घर में रोना पिटना मच गया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया गया है।