फर्रुखाबाद

मौसम अपडेट: 1 जून तक आसमान में छाए रहेंगे बादल, इस हफ्ते बारिश की संभावना

Weather update मानसून 2025 के आने के साथ इसका असर दिखने लगा है। प्री मानसून की हलचल से मौसम में उतार-चढ़ाव आ रहा है। नौ तपा भी नहीं तपेगा। जानते हैं बारिश को लेकर मौसम वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

2 min read
फोटो सोर्स- पत्रिका

Weather Update आईएमडी ने मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल के जिलों में 26 मई को तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना है। बिजली भी चमकेगी। इस दौरान हल्की बारिश भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आज फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात पानी गिरने की भी संभावना है। सोमवार का अधिकतम तापमान 37 डिग्री हो सकता है। आज 25 मई से नौ तपा की शुरुआत हो रही है। लेकिन इसका असर मौसम पर देखने को नहीं मिलेगा। ‌

मौसम विभाग के अनुसार आज फर्रुखाबाद में देर रात बारिश होने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है‌। देर रात बारिश होने का अनुमान 34 प्रतिशत है।

कैसा रहेगा 26 मई का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी आसमान में आंशिक रूप बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा गुरुवार तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का 27 मई का तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बुधवार 28 मई का तापमान 29 से 37 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि 29 मई गुरुवार को तापमान 28 से 38 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

फर्रुखाबाद में कैसा रहेगा 1 जून तक का मौसम?

शुक्रवार 30 मई का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 18 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। शनिवार 31 मई का तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 14 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। रविवार 1 मई का तापमान 28 से 39 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे मौसम में नमी बनी रहेगी।

Published on:
25 May 2025 10:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर