फर्रुखाबाद

महिलाओं ने तमंचे पर Disco कर मनाई Vijayadashmi Dussehra 2017, देखें वीडियो

फर्रूखाबाद में जैसे ही डीजे बजा, महिलाओं ने हाथ में तमंचे लेकर घंटों डांस किया...

2 min read

फर्रुखाबाद. Vijayadashami Dussehra 2017 का पर्व पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। फर्रुखाबाद जिले में भी जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर के एसआर कोल्ड वाली गली में क्षत्रिय विश्व परिषद वीरांगना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने अपने आवास पर विजय दशमी पर्व पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं व लड़कियों और बच्चों ने भाग लिया। विजयदशमी पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने हाथ में असलहे लहराते हुए जमकर डांस किया।

क्षत्रिय विश्व परिषद वीरांगना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह के घर पर Shashtra Pujan हुआ। प्रसाद का वितरण किया गया। फिर महिलाओं ने ढोलक की थाप पर वीरता के गाने गाए। जैसे ही डीजे बजा, महिलाओं ने हाथ में तमंचे लेकर घंटों डांस किया। महिलाओं ने हाथ में रिवॉल्वर और राइफलें लेकर डांस किया। उस समय कुछ ऐसा नजारा था कि जो भी सड़क से गुजरता दो मिनट ठिठककर इनका डांस देखने के लिए जरूर रुक जाता था।

ये भी पढ़ें

प्रेमिका के साथ डांस करना पड़ गया महंगा, चाचा ने कर दिया एेसा कांड

ये हैं महिलाओं के हथियार (Women Weapons)
क्षत्रिय विश्व परिषद वीरांगना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने बताया कि जब क्षत्रिय पुरुष अपनी अपनी वीरता का परिचय देने के लिए शस्त्र पूजन का कार्यक्रम करते हैं तो हम महिलाएं भी अपने हाथियारों का पूजन करती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के एक हथियार नहीं होते हैं। रसोई घर में जो भी सामान मौजूद होता है वह सभी उनके हथियार हैं।

दुर्गा-काली भी बन जाती है महिला
क्षत्रिय विश्व परिषद वीरांगना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुलक्षणा सिंह ने कहा कि हमारी महिला बिग्रेड हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी Vijaya Dashami के त्यौहार को मनाया है। आगे भी ऐसे ही मनाते रहेंगे, ताकि समाज में एक संदेश पहुंचे कि जो महिलाएं घर में चौका बर्तन करती हैं, वक्त आने पर वे हथियार भी चला सकती हैं। इसलिए समाज से लेकर देश की हर महिला को जागरुक रहने की जरूतर है, ताकि देश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी महिला कमजोर नहीं होती है। वह अपने पर उतर आए तो झांसी की रानी से लेकर दुर्गा काली भी बन सकती है।

ये भी पढ़ें

इंस्पेक्टर के चलते कलेक्टर नहीं बन सका मोहित, मर्डर का फर्जी केस लगा भेजा था जेल

Updated on:
01 Oct 2017 02:15 pm
Published on:
01 Oct 2017 01:27 pm
Also Read
View All