फैशन

Raashii Khanna के शाही पारंपरिक पहनावे पर दिल दे बैठेंगे, देखिए उनके सबसे खूबसूरत स्टाइलिश एथनिक अवतार को

Raashii Khanna: राशि खन्ना के लुक के दीवाने तो सभी हैं। अपने फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींच लेती हैं। उनके एथनिक लुक में हमेशा एक क्लासी और ग्रेस नजर आता है, जो उन्हें बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है।

3 min read
Nov 19, 2024
Raashi Khanna's Gorgeous Ethnic Looks

Raashii Khanna: राशि खन्ना एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ एक फैशन इंफ्लुएंसर भी हैं, जो अपने फैशन स्टेटमेंट से सबके दिलों को जीत लेती हैं। उनके लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर छाई रहती है। एक्ट्रेस सबसे हसीन पारंपरिक लुक में नजर आती हैं। फैंस को उनका एथनिक लुक बेहद पसंद आता है। आप भी अपने खास इवेंट के लिए एक्ट्रेस के लुक को कॉपी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Wedding Fashion Tips: शादियों में बेझिझक फ्लॉन्ट करें अपना बॉडी फिगर, नहीं दिखेगा बेली फैट, इस तरीके से पहने लहंगा

बूटी वर्क शरारा सूट

Raashii Khanna's royal traditional attire

एक्ट्रेस ने पर्पल कलर के बूटि सूट को पहना है, जो उनके लुक को बेहद खूबसूरत बना रहा है, मानो जैसे अप्सरा हों। उन्होंने इस लुक को पूरा करने के लिए गले में चोकर डाला है और माथे पर सुंदर सा मांगटिका और कानों में प्यारे से राउंड रिंग्स पहने हैं, जो गले के चोकर के साथ मैच कर रहे हैं। हसीना का यह लुक लंबी हाइट वाली लड़कियों के लिए परफेक्ट है।

सिल्क लहंगा और वी नेक चोली

From vibrant sarees to elegant lehengas, Raashi Khanna’s ethnic fashion is a perfect blend of tradition and modernity.

ग्रीन कलर के सिल्क लहंगे में राशि खन्ना काफी एलिगेंट लग रही हैं। उनके वी नेक डिजाइन चोली उनके नेक एरिया को खूबसूरती से उभार रही है, जिससे उनका ब्रोड नेक एरिया बेहद एलिगेंट लग रहा है। हसीना ने कानों में चंद बलियां पहनी हैं। आप भी इस लुक को कैरी कर सकते हैं, जो आपको यूनिक दिखाएगा।

वेलवेट शरारा

Raashi Khanna’s ethnic looks are always a celebration of grace, beauty, and sophistication

वेलवेट शरारा बेहद क्लासी और ट्रेंडी लुक देता है। यह विंटर के मेहंदी फंक्शन के लिए परफेक्ट है। हसीना ने इसे स्टेटमेंट ईयरिंग्स के साथ पहना है और एक रिंग हाथ में डाला है, जो बेहद सादा और सुंदर लुक दे रहा है।

बनारसी साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज

Raashi Khanna defines ethnic elegance effortlessly

इस बनारसी साड़ी में राशि किसी शाही रानी से कम नहीं लग रही हैं। इस तरह की साड़ी हल्दी फंक्शन या रिसेप्शन के लिए उपयुक्त होती है। इस लुक को राशि ने गोल्डन मैचिंग ग्लोवसेट के साथ कैरी किया है और मेकअप को काफी नेचुरल रखा है, जो इन लुक को रॉयल दिखा रहा है।

मिरर वर्क लहंगा

Raashi Khanna's traditional outfits exude elegance

मिरर वर्क लहंगा इन दिनों काफी ट्रेंडी ड्रेस है। इस तरह का ड्रेस अक्सर कई एक्ट्रेस को पहनते देखा होगा। इस लहंगे को शादी या शानदार पार्टी के लिए पहना जा सकता है।

शिमरी लहंगा

Raashi Khanna’s ethnic looks are always on point and full of grace

शिमरी लहंगे में राशि किसी हूर की परी से कम नहीं लग रही हैं। इस लहंगे को उन्होंने चोकर नेक सेट के साथ पहना है और साथ में स्टेटमेंट ईयरिंग्स, जो ड्रेस के साथ काफी अच्छा मैच कर रहे हैं। इस तरह के लहंगे में मिनिमल मेकअप लुक पर चार चांद लगा देता है।


ये भी पढ़ें

Winter Fashion Guide: विंटर के स्टाइलिश फैशन कलेक्शन एंड सिलेक्शन

Also Read
View All

अगली खबर