फैशन

फैशनेबल फुटवियर से बनेगा त्योहार खास

फेस्टिव सीजन के लिए आप यदि सिर्फ गेटअप पर ध्यान दे रही हैं तो ज़रा फुटवियर के बारे में भी सोचिए।

2 min read
Oct 20, 2017
heels

फेस्टिव सीजन के लिए आप यदि सिर्फ गेटअप पर ध्यान दे रही हैं तो ज़रा फुटवियर के बारे में भी सोचिए। इस दौरान भागदौड़ और दिवाली के लिए आपको खास फुटवियर की जरूरत होगी, तो इन्हें ट्राई करें।

एंकल बूटीज

ये भी पढ़ें

इंडो वेस्टर्न लुक को कंप्लीट कर रहे हैं डेनिम एथनिक वियर

यह फुटवियर हर सीजन के लिए परफेक्ट हैं। इन्हें फेस्टिव सीजन में पहन सकती हैं। हर तरह की ड्रेस के साथ ये मैच हो जाते हैं। लेकिन ध्यान रखें मिड लैंथ स्कर्ट पहन रही हैं तो इस को न पहनें। इसे डेनिम जैकेट, वेस्टर्न लुक, लॉन्ग स्कर्ट के साथ आसानी से ट्राई कर सकती हैं।

आकर्षक हील्स

त्योहार के दिन आप खुद का अलग फैशन स्टेटमेंट बनाना चाहती हैं तो हाई हील्स के फैशनेबल पैटर्न को ट्राई कर सकती हैं। ये हर डे्रस के साथ मैच हो जाते हैं।

स्ट्रैपी फ्लैट्स

दिवाली की शॉपिंग व भागदौड़ में अक्सर फुटवियर के कारण परेशानी होती है। आप दिनभर कंफर्टेबल रखने वाले फ्लैट्स पहन सकती हैं। ये मैक्सी ड्रेसेज, हैरम पैंट्स और शॉर्ट ड्रेसेज के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं।

क्लासिक ब्लैक हील्स

यह लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली फुटवियर है। इसकी खास बात है कि इसे किसी भी इवेंट पर हर ड्रेस के साथ पेयर करके पहन सकती हैं। इस तरह की हाई हील्स आपको लंबी और पतली दिखने में मदद करती हैं। राउंड टो और हाई हील्स चुनें ताकि आसानी से चले जाएं।

स्टाइल में न हो ये गलतियां

दिवाली के दिन सेहत के अनुसार खयाल रखने की जरूरत होती है। साथ ही कपड़ों के चयन में भी आपको सावधानी बरतने चाहिए। जैसे ...

ये फैब्रिक नहीं... यदि आपको पटाखे जलाना पसंद है तो सिंथेटिक फैब्रिक के कपड़े पहनकर बिल्कुल ऐसा न करें। ये कपड़े आग जल्दी पकड़ते हैं जिससे दिक्कत हो सकती है।
न हो लहरदार... फैशन के चक्कर में ऐसा आउटफिट बिल्कुल न पहनें जिसमें लहरदार दुपट्टा या फ्रिल्स दी गई हों। ये फर्श पर लटकती रहती हैं जो पटाखों की चिंगारी पकड़ सकती हैं।

मजबूत फुटवियर

प्लास्टिक की चप्पल न पहनें। क्योंकि जला हुआ पटाखा जमीन पर पड़ा होने से यह चप्पल पिघल सकती हैं जिससे लोग लगने की आशंका रहती है।

ये भी पढ़ें

ट्रेंड में हैं मेन्सवियर का नया फैशन
Also Read
View All
Urvashi Rautela का अप्सरा लुक रिक्रिएट करने के लिए यहां बताए गए तरीके से पहनें ‘अप्सरा ड्रेपिंग’ स्टाइल में साड़ी 

Eid-ul-Adha 2026: Bakrid पर दिखना है स्टाइलिश, तो सना मकबूल के इन 7 एथनिक लुक्स से इंस्पिरेशन लेकर हों तैयार

Meenakshi Seshadri : साड़ी हो या वेस्टर्न ड्रेस; मीनाक्षी शेषाद्रि 62 की उम्र में भी फैशन से बिखेरती हैं जलवा, देखिए Photos

Aishwarya Rai Cannes 2026 : 1500 घंटों में तैयार गाउन; कान्स में पहने दिखीं ऐश्वर्या राय, इस डिजाइनर का है कमाल, कीमत भी जानें

Oscar 2026: 160 घंटों की मेहनत और बारीक कारीगरी ने जीता विदेशियों का दिल, अमेरिकी मॉडल ने पहना इंडियन ब्रांड का खूबसूरत नेकलेस