11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडो वेस्टर्न लुक को कंप्लीट कर रहे हैं डेनिम एथनिक वियर

फेस्टिव सीजन की खुशी और फैशन की भरमार में गल्र्स ऐसे गेटअप को चुनना पसंद करती हैं जो उन्हें सबसे अलग, आकर्षक और खास दिखाए।

1 minute read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Oct 19, 2017

denim ethnic wear

denim ethnic wear

फेस्टिव सीजन की खुशी और फैशन की भरमार में गल्र्स ऐसे गेटअप को चुनना पसंद करती हैं जो उन्हें सबसे अलग, आकर्षक और खास दिखाए। ऐसे में ऑल टाइम हिट माना जाने वाला डेनिम फैब्रिक हर तरह से लाजवाब है-

लहंगा चोली

ट्रेडिशनल लुक के साथ ट्रेंडी दिखना चाहती हैं तो डेनिम डेनिम फैब्रिक में अवेलेबल लहंगा चोली आपको फेस्टिवल के दिन खास दिखाएंगे। इनकी खास बात है कि ये सिंपल और सोभर लुक देने के अलावा आपको ट्रेडिशनल लुक भी देंगे। इसके साथ आप चाहें तो खुले बाल रखने के साथ लाइट ज्वैलरी पहन सकती हैं।

डेनिम साड़ी

केवल लड़कियां ही नहीं मैरिड वुमन भी आसानी से इस फैशन को फॉलो कर सकती हैं। यदि आप न्यूली मैरिड हैं तो सभी के बीच आप अपना नया फैशन स्टेटमेंट तैयार कर सकती हैं। साथ में गोल्ड, सिल्वर के अलावा फ्लावर ज्वैलरी को भी आसानी से मैच कर पहन सकती हैं। कॉम्प्लिमेंट के तौर पर बन या कर्ल हेयर रखें।

लाइटवेट कुर्ता

कुर्ता पायजामा या लॉन्ग कुर्ते के फैशन में यदि आप लाइटवेट डेनिम डेनिम कुर्ता चुनती हैं तो आप घर के अंदर और बाहर दोनों तरफ आपको कंफर्टेबल फील कराएगा। इन कुर्तों की खास बात है कि ये चूड़ीदार पायजामे के अलावा सलवार, प्लाजो, हैरम आदि सभी के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं। हाई हील्स इसके साथ खूब फबती हैं। इससे मैच करते लॉन्ग ईयररिंग्स आपको शानदार लुक देंगे। हैवी बे्रसलेट आपको खास बनाएंगे।

मैचिंग एसेसरीज

डेनिम एक ऐसा फैब्रिक है जिसपर ब्राइट कलर की ज्वैलरी ज्वैलरी ज्यादा पसंद नहीं की जाती बजाय डायमंड और पर्ल के। ज्यादातर गल्र्स और महिलाओं को डेनिम के साथ बोल्ड कलर ज्यादा पसंद आते हैं। जिसमें मैटेलिक, कॉपर आदि शामिल हैं। डेनिम फैब्रिक के किसी भी गेटअप में आप मैटेलिक, ब्रास या कॉपर के बने नेकपीस, बैंगल्स आदि को पहन सकती हैं।